Sasaram News: 37.05 लीटर शराब के साथ चार लोग गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, सासाराम
Sasaram News: दावथ, एक संवादाता। महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Sasaram News: दावथ, एक संवादाता। दावथ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के तीन गांवों से 37. 05 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला सहित चार तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजीयरा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बतसा गांव से रामानन्द राम व उसकी बहू अनीता देवी को 22 लीटर देशी महुआ शराब के साथ, जनकपुर गांव से शिव कुमार को 2.5 लीटर जबकि नगर पंचायत कोआथ से लालजी उर्फ विनोद पासवान को 13 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

