यज्ञ मंडप की परिक्रमा को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
दावथ, एक संवाददाता। ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब

दावथ, एक संवाददाता।
16 नवंबर तक चलने वाले श्री कृष्ण मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में पूजा, परिक्रमा, प्रवचन व लीलाओं का दौर जारी है। सुबह से ही महायज्ञ स्थल पर पूजा एवं यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु जयश्री कृष्णा,जय श्रीराम, राधे राधे आदि के जयकारे लगाते हुए यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे थे। वहीं आचार्य राहुल मिश्रा ,सुनील पांडेय, विनोद पांडेय, जगनारायण पांडेय, पिंटू मिश्रा की वैदिक मंत्रोच्चारण की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। सुबह चार बजे से रात 11 बजे तक परिक्रमा के लिए श्रद्धालु महिला, पुरुष तथा बच्चे पहुंच रहे हैं।
विनोद व्यास जी महाराज ने बताया कि यज्ञ से विश्व का कल्याण होता है। इसलिए समय-समय पर जन कल्याण के लिए महायज्ञ जरूरी है। यज्ञ में यजमान सपत्नी शामिल होकर इसमें भाग ले रहे हैं। यज्ञ मंडप में आचार्यों द्वारा पूजा-अर्चना, हवन आदि की जा रही है। यज्ञ को सफल बनाने में कमेटी काफी मेहनत कर रही है।
