Sasaram News: चितौली के समीप दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत
Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। में भय का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि सो

Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। सोन नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच चितौली के समीप मगरमच्छ दिखाई देने से तटीय गांवों के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मंगलवार को मगरमच्छ दिखने की खबर मिलते ही आसपास के लोग उसे देखने के लिए जुटने लगे। वहीं, नदी का पानी बढ़ने से सांप, बिच्छू समेत अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने की आशंका भी बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को चितौली के समीप सोन नदी में मगरमच्छ दिखाई दिया। इसकी जानकारी फैलते ही लोगों में भय का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर पहुंच गए।
बताया जाता है कि सोन नदी के तटीय क्षेत्रों में पानी बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। ऐसे में जलमग्न क्षेत्रों से निकलकर सांप और अन्य विषैले जीव-जंतुओं के घरों, खेतों और रास्तों तक पहुंचने की आशंका बनी हुई है। इससे ग्रामीणों, खासकर बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।


