Sasaram News: फाइलों में सिमटी कबाड़खानों पर कार्रवाई, चोरी के सामानों की खरीद-बिक्री पर नहीं लग रही रोक

हिन्दुस्तान, सासाराम
Follow us on Google News
share

Sasaram News: डेहरी अनुमंडल क्षेत्र में वैध और अवैध कबाड़ दुकानों के खिलाफ कार्रवाई केवल फाइलों तक सीमित है। चोरी के मामलों का खुलासा कबाड़ दुकानों से होने के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। हाल ही में ऐतिहासिक धूप घड़ी की शंकु चोरी और सरकारी पाइप बरामद होने के मामले सामने आए हैं।

Sasaram News: फाइलों में सिमटी कबाड़खानों पर कार्रवाई, चोरी के सामानों की खरीद-बिक्री पर नहीं लग रही रोक

Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। अनुमंडल क्षेत्र में वैध और अवैध कबाड़ दुकानों के खिलाफ कार्रवाई फाइलों तक सीमित नजर आ रही है। कई बड़े चोरी के मामलों का खुलासा कबाड़ दुकानों से होने के बावजूद अधिकांश कबाड़खानों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि सरकारी और निजी संपत्तियों की चोरी के बाद सामान कबाड़ दुकानों में बेचा जा रहा है। 8 फरवरी 2022 को ऐतिहासिक धूप घड़ी की शंकु चोरी होने के बाद यह मामला काफी चर्चित हुआ था। पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 11 फरवरी को एक कबाड़ दुकान से शंकु बरामद कर एक कबाड़ संचालक को गिरफ्तार किया था।

इसी दौरान एक अन्य कबाड़ दुकान से जल-नल योजना के सरकारी पाइप भी बरामद हुए थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।