Sasaram News: प्रखंड परिसर में अधिकारियों ने किया श्रमदान, दिया स्वच्छता का संदेश
हिन्दुस्तान, सासाराम
Sasaram News: संझौली में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक दिन, एक घंटा श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिकारियों, कर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर परिसर की साफ-सफाई की और गंदगी हटाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। यह कार्यक्रम सामुदायिक सहयोग का प्रतीक था।

Sasaram News: संझौली, एक संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को प्रखंड परिसर में एक दिन, एक घंटा श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों, कर्मियों और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान लोगों ने परिसर में जमा कचरे और गंदगी को हटाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।


