सिविल कोर्ट कर्मियों को दी गई काम करने की जानकारी
सासाराम के शेरशाह सूरी विद्यालय में रविवार को सिविल कोर्ट के नए कर्मियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण का पहला सत्र आयोजित किया गया। इसमें प्रधान जिला जज और अन्य अधिकारियों ने कर्मियों को सिविल और आपराधिक मामलों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में 126 कर्मियों ने भाग लिया और दूसरा सत्र 24 मई को होगा।

सासाराम, निज संवाददाता। शहर के शेरशाह सूरी इंटरस्तरीय विद्यालय में रविवार को सिविल कोर्ट के नवनियुक्त कर्मियों को उनके कार्यों व दायित्वों की जानकारी दी गई। दो दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम सत्र का उदघाटन प्रधान जिला जज अनुज कुमार जैन, प्रिंसिपल जज प्रणव कुमार झा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव कुमार कृष्ण देव ने किया। प्रशिक्षण सत्र के पहले दिन कर्मियों को सिविल व आपराधिक मामलों की जानकारी दी गई। सिविल व क्रिमिनल केस फाइल करने की विधि के बारे में बताया गया। केस फाइल करते समय कौन-कौन से दस्तावेजों की जांच करने की जरूरत होती है, उसके बारे में बताया गया।
आर्डरशीट लिखने के साथ अन्य कार्य करने की जानकारी दी गई। बताया कि दूसरा प्रशिक्षण शिविर 24 मई को आयोजित होगी। प्रशिक्षण में सासाराम, डेहरी व बिक्रमगंज न्यायालय के 126 कर्मियों ने हिस्सा लिया। मौके पर न्यायिक दंडाधिकारी कुमार नरूण भी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


