Sasaram News: खुला चाइल्ड हेल्प डेस्क, बच्चों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
हिन्दुस्तान, सासाराम
Sasaram News: संझौली में बच्चों की सुरक्षा और सहयोगात्मक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए चाइल्ड हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। यह डेस्क बच्चों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता देकर सुनेगी और आवश्यकता होने पर पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ कार्रवाई करेगी।

Sasaram News: संझौली, एक संवाददाता। बच्चों को सुरक्षित और सहयोगात्मक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को संझौली थाना परिसर में चाइल्ड हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। डेस्क के माध्यम से बच्चों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और जरूरत के अनुसार पुलिस एवं संबंधित विभागों के समन्वय से कार्रवाई की जाएगी।


