ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासाराममुख्यमंत्री ने बुद्ध की प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने बुद्ध की प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को शहर के पूर्वी छोर पर पायलट बाबा के आश्रम में महात्मा गौतम बुद्ध की 80 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने महात्मा बुद्ध की पूजा-अर्चना भी की। पूजन के...

मुख्यमंत्री ने बुद्ध की प्रतिमा का किया अनावरण
हिन्दुस्तान टीम,सासारामWed, 07 Feb 2018 08:14 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को शहर के पूर्वी छोर पर पायलट बाबा के आश्रम में महात्मा गौतम बुद्ध की 80 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने महात्मा बुद्ध की पूजा-अर्चना भी की। पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने आश्रम का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सासाराम के लिए यह आश्रम बड़ी देन है।

यह आश्रम सर्व धर्म समभाव का संदेश देता है। महामंडलेश्वर महायोगी पायलट बाबा ने कहा कि यह आश्रम बिहार सरकार कीर संपत्ति है। मैंने सिर्फ इसका निर्माण कराया है। हालांकि आमलोगों के सहयोग से यह आश्रम बन रहा है। जैसे ही बनकर तैयार हो जाएगा, यह पूरी संपत्ति बिहार सरकार की हो जाएगी। यह हमारी जन्म भूमि है, इसलिए हमने इस आश्रम का निर्माण कराना शुरू किया है। अभी बहुत कुछ निर्माण होना बाकी है। आश्रम को पूरी तरह बनाकर बिहार सरकार को सौंपेंगे।

उन्होंने मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना भी की। कार्यक्रम में इंडियन पब्लिक स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने फुल देकर सीएम का स्वागत किया। पायलट बाबा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को महात्मा बुद्ध की प्रतिमा व शॉल भेंट दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. गुरुचरण सिंह ने किया। मौके पर विधायक वशिष्ठ सिंह, पूर्व सांसद मीना सिंह, महाबली सिंह, पूर्व एमलसी कृष्णा सिंह, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, मुख्य सचिव अंजनी सिंह, डीजीपी पीके ठाकुर, मुख्यमंत्री के सचिव अतिश चंद्रा, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिलाले सिंह, राजीव रंजन टुटुल, अनिल सिंह, ईं. विजेन्द्र सिंह, जदयू के जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चंद्रवंशी, छोटन खां, शकुंतला सिंह, चंद्रशेखर पासवान, अनिल सिंह यादव, प्रमिला सिंह, रिंकू सिंह, सुनील राय, मुन्ना सिंह सहित अनेक सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता तथा श्रद्धालुजन उपस्थित थे। फोटो नंबर-6कैप्शन- पायलट बाबा आश्रम में बुद्ध मूर्ति का अनावरण करते सीएम व अन्य।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें