टॉप-10 में शामिल छात्रा को किया सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share

दिनारा की छात्रा चंदा कुमारी ने बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा में टॉप-10 में स्थान प्राप्त कर अपने गांव और पंचायत का नाम रोशन किया। विधायक आलोक कुमार सिंह और मुखिया प्रतिनिधि अमित राय ने उसे सम्मानित किया और 11,000 रुपये की सहयोग राशि दी।

टॉप-10 में शामिल छात्रा को किया सम्मानित

दिनारा। जनता उच्च विद्यालय तेनुअज की छात्रा चंदा कुमारी ने बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा में टॉप-10 में स्थान प्राप्त कर अपने गांव, पंचायत व प्रखंड का नाम रोशन की हैं। वह तेनुअज पंचायत के नटवार कला गांव निवासी हरि शंकर सिंह की पुत्री हैं। छात्रा की इस सफलता पर विधायक आलोक कुमार सिंह व मुखिया प्रतिनिधि अमित राय उनके घर पहुंचे व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रा के उत्साहवर्धन के लिए11-11 हजार रुपये सहयोग राशि भी प्रदान की। फोटो नंबर-46 कैप्शन- छात्रा को मिठाई खिलाते व सहयोग राशि प्रदान करते विधायक आलोक कुमार सिंह व मुखिया प्रतिनिधि अमित राय।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।