Sasaram News: धूमधाम से मनी संत शिरोमणि स्वामी शिवानंद की 114वीं जयंती

हिन्दुस्तान, सासाराम
Follow us on Google News
share

Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। दरिगांव थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ पर स्थित संत शिरोमणि स्वामी शिवानंद जी महाराज की 114वीं जयंती आध्यात्मिक मानव कल्याण ट्रस्ट के

Sasaram News: धूमधाम से मनी संत शिरोमणि स्वामी शिवानंद की 114वीं जयंती

Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। दरिगांव थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ पर स्थित संत शिरोमणि स्वामी शिवानंद जी महाराज की 114वीं जयंती आध्यात्मिक मानव कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। जयंती समारोह में बड़ी संख्या में संत, भक्त परिवार और श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे परिसर में दिनभर आध्यात्मिक और भक्तिमय वातावरण बना रहा। समारोह में ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष स्वामी कैलाशानंद जी महाराज, उपाध्यक्ष राजवंश जी महाराज, सचिव प्रेमचंद सिंह, कोषाध्यक्ष शत्रुध्न प्रसाद, उप सचिव हरिशंकर सिंह, उपकोषाध्यक्ष विमलेश कुमार और लेखपाल आनंद शर्मा समेत ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। करसेरूआ पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल सिंह यादव ने भी समारोह में भाग लिया।

इस अवसर पर संतों और श्रद्धालुओं ने स्वामी शिवानंद जी महाराज के आध्यात्मिक जीवन, मानव कल्याण के लिए उनके योगदान और उनके विचारों को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि संतों का जीवन समाज को सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिकता की राह दिखाता है। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। समारोह के अंत में श्रद्धालुओं ने संत शिरोमणि के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा मानव सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसासारामSasaram News: धूमधाम से मनी संत शिरोमणि स्वामी शिवानंद की 114वीं जयंती