ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासाराममवेशियों ने बर्बाद की मूंग की फसल

मवेशियों ने बर्बाद की मूंग की फसल

नौहट्टा। एक संवाददाता अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ

मवेशियों ने बर्बाद की मूंग की फसल
हिन्दुस्तान टीम,सासारामTue, 22 Jun 2021 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के हजारों एकड़ खेत में लगी मूंग की फसल बर्बाद हो गई। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। मई महीने से हो रही बारिश के कारण मूंग के पौधे का विकास खूब हुआ। फसल में फूल व फल भी लगे। लेकिन, मवेशियों की झुंड ने सारी फसलों को बर्बाद कर दिया।

किसानों ने बताया कि चालीस-चालीस की संख्या में मवेशियों का झुंड बांदू से शाहपुर तक चलता है। वे किसानों की पूरी फसल को बर्बाद कर देते हैं। इसके अलावा कई चरवाहा रात में अपनी भैंसों को मूंग के खेत में चरने के लिए छोड़ देते हैं। बांदू व शाहपुर के बीच आधा दर्जन गांवों के खेत में पांच सौ से अधिक मवेशी चराए जाते हैं। किसानों ने कहा कि जिसकी मूंग की फसल अच्छी थी, सबसे पहले उसकी फसल को मवेशियों से चराया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें