BSP s E Ramji Gautam Advocates for Political Representation of EBC and OBC in Bihar बिहार में ईबीसी व ओबीसी को नहीं मिली राजनीति हिस्सेदारी: सांसद, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsBSP s E Ramji Gautam Advocates for Political Representation of EBC and OBC in Bihar

बिहार में ईबीसी व ओबीसी को नहीं मिली राजनीति हिस्सेदारी: सांसद

दिनारा, एक संवाददाता। अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामFri, 5 Sep 2025 07:19 PM
share Share
Follow Us on
बिहार में ईबीसी व ओबीसी को नहीं मिली राजनीति हिस्सेदारी: सांसद

दिनारा, एक संवाददाता। बसपा देश के अंदर हिस्सेदारी की बात करती है। जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी। लेकिन आज तक कांग्रेस, राजद,भाजपा व जदयू ने ईबीसी व ओबीसी को बिहार में राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं दी। उक्त बातें मुख्य अतिथि बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर सह राज्यसभा सांसद ई. रामजी गौतम ने बलदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में आयोजित पिछड़ा-अति पिछड़ा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने उपस्थित लोगों से पूछा कि बिहार विधानसभा में ईबीसी व ओबीसी के कितने लोग बैठे हैं? इस बात पर जोर दिया कि बसपा की सरकार बनती है तो ईबीसी व ओबीसी को संख्या के अनुरूप 40 फीसदी राजनीतिक भागीदारी देने का काम किया जाएगा।

कहा कि बिहार की सभी राजनीतिक पार्टियां लंबी-लंबी बातें करती है। लेकिन, हम गरीबों, पिछड़ों, दलित, मुसलमानों के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने वर्तमान सरकार पर अपराधियों को जेल से छोड़ने का आरोप लगाया। कहा कि जिस दिन बसपा की सरकार बनेगी, उस दिन अपराधी बाहर दिखाई नहीं देंगे। केंद्रीय प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि दिनारा की जनता वर्षों से ठगी जा रही है। यहां के नौजवानों को उच्च शिक्षा के लिए सासाराम या पटना जाना पड़ता है। सभा को उमाशंकर गौतम, प्रदेश महासचिव उदय प्रताप सिंह व महावीर साह ने संबोधित किया। अध्यक्षता राजू सिंह पटेल व मंच संचालन दिनेश महेश्वरी ने किया। मौके पर साजिद हुसैन, श्रीराम गुप्ता, रामू चौधरी आदि थे। फोटो नंबर-24 कैप्शन-दिनारा में ओबीसी-ईबीसी सम्मेलन को संबोधित करते सांसद ई. रामजी गौतम।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।