गहरे पानी से युवक का शव बरामद, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Mar 07, 2026 06:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share

(पेज तीन की लीड) चौसा पथ को बाधित कर धरना पर बैठ गए। वे घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी व मृतक के परिजनों दस लाख रुपए

गहरे पानी से युवक का शव बरामद, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

करगहर, एक संवाददाता। सासाराम-चौसा पथ में चंवरी गांव के समीप शनिवार को सड़क किनारे पानी भरे गहरी खाई से लापता युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। इस घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सासाराम चौसा पथ को बाधित कर धरना पर बैठ गए। वे घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी व मृतक के परिजनों दस लाख रुपए मुआवजा की राशि देने के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे। स्थल पर मौजूद कोचस व करगहर थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वे वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े थे।

घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ कुमार वैभव ने बताया कि मृतक करगहर थाना क्षेत्र के कुम्हिला निवासी मुकेश प्रसाद गुप्ता का 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार है। जो विगत गुरुवार होली के दिन परिवार में कोचस जाने की बात कह कर बाइक से चला गया। जब देर रात तक वह वापस नहीं आया तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। शुक्रवार को अमित कुमार के पिता मुकेश प्रसाद गुप्ता ने करगहर थाना में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने कोचस के दो लोगों के घर जाने का संदेह व्यक्त किया। पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए बताया कि उनके यहां अंकित नहीं आया था। इस बीच शनिवार की सुबह कोचस थाना क्षेत्र के चंवरी गांव के समीप सड़क किनारे गहरे पानी में उपलाते एक युवक का शव देखा गया। जिसकी पहचान अमित कुमार के रूप में की गई। मौके से होंडा बाइक गहरी पानी से बाहर निकाली गई। इस बीच घटनास्थल पर पहुंची एसएफएल की टीम ने हत्या के हर बिंदुओं की जांच की है। एसडीपीओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। स्थिति स्पष्ट होने पर कोचस के दो संदिग्ध युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसी आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।