Sasaram News: नासरीगंज:भाजपा के तीन शक्ति केंद्रों पर बैठक में संगठन मजबूती पर जोर
By Newswrap
हिन्दुस्तान, सासारामSasaram News: नासरीगंज शहर में भाजपा के तीन शक्ति केंद्रों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संतोष कुमार आर्य ने की। प्रमुख कार्यक्रम 'मन की बात' को प्रचारित करने और पार्टी के डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के उपयोग पर चर्चा हुई। रघुनाथ शरण ने बूथ स्तर पर सक्रियता को संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक बताया।

Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। नासरीगंज शहर में भाजपा के तीन प्रमुख शक्ति केंद्रों द्वारिका शक्ति केंद्र, श्यामा प्रसाद मुखर्जी शक्ति केंद्र और अटल बिहारी वाजपेयी शक्ति केंद्र की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संतोष कुमार आर्य ने की। बैठक में प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग को लेकर चर्चा हुई। मंडल प्रभारी रघुनाथ शरण ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


