बाइक की डिक्की तोड़ एक लाख रुपये उड़ा ले गए बदमाश

हिन्दुस्तान, सासाराम
Follow us on Google News
share

बैंक से एक लाख रुपये निकाल बाजार स्थित आभूषण दुकान में कर रहा था खरीदारी फरी का माहौल बन गया। पीड़ित प्रिंस कुमार, निवासी भरखोहा गांव, ने बताया कि वह अपनी मां के साथ बैंक से एक

बाइक की डिक्की तोड़ एक लाख रुपये उड़ा ले गए बदमाश

डेहरी, एक संवाददाता। तिलौथू थाना क्षेत्र के तिलौथू मुख्य बाजार स्थित स्वर्णकार गली में खड़ी एक बाइक की डिक्की तोड़कर बदमाश एक लाख रुपये नकद, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक लेकर फरार हो गए। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पीड़ित की कहानी

पीड़ित प्रिंस कुमार, निवासी भरखोहा गांव, ने बताया कि वह अपनी मां के साथ बैंक से एक लाख रुपये निकालकर बाजार आया था। इसके बाद वह एक आभूषण दुकान पर खरीदारी करने लगा। कुछ देर बाद जब वह बाइक के पास पहुंचा और डिक्की खोलने का प्रयास किया तो देखा कि डिक्की टूटी हुई है तथा उसमें रखे एक लाख रुपये, आधार कार्ड और बैंक पासबुक गायब हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। काफी खोजबीन के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस जांच

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। तिलौथू थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टा मामला चोरी का प्रतीत होता है। हालांकि अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपितों की पहचान की ja sake. उन्होंने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से थाना में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था।

सामान्य प्रश्न

यह चोरी कहां हुई थी?
यह चोरी तिलौथू थाना क्षेत्र के तिलौथू मुख्य बाजार स्थित स्वर्णकार गली में हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।