Sasaram News: अनियंत्रित बाइक खेत में घुसी, महिला समेत दो घायल

हिन्दुस्तान, सासाराम
Follow us on Google News
share

Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। कलावती देवी और बाइक पर पीछे बैठे 20 वर्षीय रवि चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को

Sasaram News: अनियंत्रित बाइक खेत में घुसी, महिला समेत दो घायल

Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। चुटिया थाना क्षेत्र के बुंदेलवा स्कूल मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। हादसे में खेत में काम कर रही 60 वर्षीय कलावती देवी और बाइक पर पीछे बैठे 20 वर्षीय रवि चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को ऑटो से निजी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, पंडुका गांव निवासी दीपक पासवान बाइक से रवि चौधरी को लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बुंदेलवा स्कूल मोड़ के पास बाइक अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी। उस समय खेत में काम कर रही बुंदेलवा गांव की कलावती देवी और बाइक पर पीछे बैठे रवि चौधरी इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। चुटिया थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाने लाया गया है। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसासारामSasaram News: अनियंत्रित बाइक खेत में घुसी, महिला समेत दो घायल