Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsBihar IT Minister Krishna Kumar Mantu Visits Villages to Promote Welfare Schemes
दिनारा में सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री ने चलाया जनसंपर्क अभियान

दिनारा में सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री ने चलाया जनसंपर्क अभियान

संक्षेप: दिनारा, एक संवाददाता। पैक्स के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार पटेल, गुप्तेश्वर पटेल, राजेश पाटीदार, धनंजय पटेल, करंज मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह

Thu, 31 July 2025 06:23 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share Share
Follow Us on

दिनारा, एक संवाददाता। बिहार सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने बुधवार को देर शाम जनसम्पर्क अभियान के क्रम में प्रखंड क्षेत्र के करंज, सेमरी, बेलहन,भैंसड़ा आदि गांवों का दौरा किया। जहां पर उन्होंने राज्य सरकार चलाई जा रही विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया व समस्याओं की जानकारी ली। वहीं पटेल छात्रावास निर्माण ट्रस्ट, बिहार के सौजन्य से सासाराम में छात्रावास निर्माण हेतु प्रस्ताव पर ग्रामीणों से बातचीत की।