डीएम-एसपी ने कदाचारमुक्त परीक्षा के दिये निर्देश
Feb 16, 2026 06:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
सासाराम, नगर संवाददाता।की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

सासाराम, नगर संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा 2026 को लेकर परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग सोमवार को डीआरडीए सभागार में की गई। बैठक में डीएम उदिता सिंह व एसपी रौशन कुमार ने संयुक्त रूप से ब्रीफिंग करते हुए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व केंद्राधीक्षकों को परीक्षा संचालन नियमावली तथा बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के प्रावधानों से अवगत कराया तथा दृढ़ता से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


