Sasaram News: वारंट पखवाड़ा: बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई तेज, राजपुर से वारंटी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, सासाराम
Follow us on Google News
share

Sasaram News: पीडीआर एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू, 15 जुलाई तक चलेगा वारंट पखवाड़ा एक बकायेदार ऋणि मृत्युंजय मिश्रा पिता विनायक मिश्रा राजपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। क्षेत्रीय

Sasaram News: वारंट पखवाड़ा: बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई तेज, राजपुर से वारंटी गिरफ्तार

Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला प्रशासन द्वारा एक से 15 जुलाई तक बकायेदार ऋणियों के विरूद्ध वारंट पखवाड़ा चलाया जा रहा है। जिसके तहत बिहार ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जिला प्रशासन व विभिन्न थाना के सहयोग से पीडीआर एक्ट के तहत निर्गत गिरफ्तारी वारंटों का अनुपालन कराया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को राजपुर मे चलाए गए अभियान के दौरान एक वारंटी को गिरफ्तर किया गया गया है। बताया जाता है कि बिहार ग्रामीण बैंक शाखा राजपुर व राजपुर थाना के संयुक्त प्रयास से पीडीआर एक्ट के तहत जिला नीलाम पत्र कार्यालय द्वारा निर्गत गिरफ्तारी वारंट के आधार पर एक बकायेदार ऋणि मृत्युंजय मिश्रा पिता विनायक मिश्रा राजपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

बैंक का उद्देश्य

क्षेत्रीय कार्यालय सासाराम के क्षेत्रीय अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि बैंक का उद्देश्य किसी भी ऋणी को दंडित करना नहीं। बल्कि उसे सम्मानपूर्वक ऋणमुक्त बनाना है। इसी उद्देश्य से जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। ताकि सभी पात्र ऋणी को बैंक की विशेष एकमुश्त समझौता का लाभ मिल सके। कहा कि जिन ऋणियों के विरुद्ध वारंट निर्गत हो चुके हैं या जिनके ऋण खाते एनपीए हो चुके हैं। वे बिना विलंब बैंक की शाखा या क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क कर समझौता कर लें। कहा कि जानबूझकर ऋण अदायगी से बचने वाले बकायेदारों के विरुद्ध पीडीआर एक्ट के तहत गिरफ्तारी, कुर्की व अन्य विधिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विशेष शिविर की जानकारी

इनसेट 13 जुलाई को लगेगा विशेष शिविर क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि बकायेदार ऋणियों के साथ समझौता को लेकर सभी शाखा कार्यालय में 13 जुलाई को विशेष एकमुश्त समझौता (ओटीएस) व वसूली शिविर का आयोजन किया जाएगा। जहां पात्र ऋणियों को छूट योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने सभी बकायेदारों से अपील की है कि वे कानूनी कार्रवाई की प्रतीक्षा करने के बजाय स्वयं आगे आकर अपने ऋण खातों का समझौता कराएं। साथ ही बैंक द्वारा प्रदान की जा रही छूट का लाभ उठाते हुए सम्मानपूर्वक ऋणमुक्त जीवन की नई शुरुआत करें।

सामान्य प्रश्न

बकायेदार ऋणियों की गिरफ्तारी कब की गई?
गुरुवार को राजपुर मे चलाए गए अभियान के दौरान एक वारंटी को गिरफ्तर किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।