Sasaram News: भलुनीधाम में दुकानें हटाने के आदेश पर बाजार बंद
Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। ह उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें बेरोजगारी का सामना नहीं करना पड़े। दुकानदारों ने बैठक कर कहा कि यदि स्थानीय

दुकानदारों का विरोध और वैकल्पिक जगह की मांग
Sasaram News:
दिनारा, एक संवाददाता। भलुनीधाम में अस्थायी दुकानों को 48 घंटे के भीतर हटाने के प्रशासनिक निर्देश के विरोध में शुक्रवार को दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। मंदिर परिसर और बाजार की दुकानें बंद रहने से पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदारों ने रोजगार के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराने के बाद ही दुकानें हटाने की मांग की। बताया जाता है कि प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भलुनीधाम में प्रशासन के निर्देश के बाद शुक्रवार को फूल-माला, पूजा सामग्री और प्रसाद की दुकानें बंद रहीं। इससे मंदिर परिसर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों का कहना है कि वे लंबे समय से मंदिर परिसर में दुकानें लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे हैं। अचानक दुकानें हटाने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने मांग की कि दुकानें हटाने से पहले उनके व्यवसाय के लिए उचित वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें बेरोजगारी का सामना नहीं करना पड़े। दुकानदारों ने बैठक कर कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे अपनी मांग लेकर मुख्यमंत्री के पास जाएंगे। इस संबंध में सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर भलुनीधाम के सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया गया है। इसके तहत मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराना जरूरी है। कहा कि प्रशासन किसी भी वैध दुकानदार के रोजगार के खिलाफ नहीं है। वैध रूप से दुकानें चला रहे दुकानदारों को स्थानांतरित करने के लिए वैकल्पिक स्थल का चयन पहले ही किया जा चुका है। मंदिर परिसर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

