ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासारामबीडीओ और थानाध्यक्ष ने की जांच

बीडीओ और थानाध्यक्ष ने की जांच

नासरीगंज। एक संवाददाता ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब

बीडीओ और थानाध्यक्ष ने की जांच
हिन्दुस्तान टीम,सासारामMon, 26 Apr 2021 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

नासरीगंज। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने हेतु सरकार द्वारा जारी सरकारी गाइडलाइंस को सख्ती से लागू कराने के लिए बीडीओ मनीष कुमार सिंह और थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने सोमवार को संयुक्त रूप से नगर समेत प्रखंड के इटिम्हां बाजार में गहन अभियान चलाया। इस दौरान अनाधिकृत रुप‌ से खुली दुकानों को सील किया गया। मास्क ना लगाने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसुले गये। दोपहर में चलाए गये अभियान के दौरान नगर के मुख्य बाजार, बाजार रोड व पोस्टल रोड में पुलिस बल‌ के साथ अधिकारियों ने भ्रमण किया। बीडीओ मनीष कुमार सिंह ने कहा है कि कोविड नियमों को लागू कराने हेतु अभियान प्रति दिन जारी रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें