शराब के साथ ऑटो चालक धराया
नोखा। एक संवाददाता कब क क क कक क क क क क क क क क
नोखा। एक संवाददाता
वार्ड संख्या छह में अपने ससुराल आए एक टेम्पू चालक को पुलिस ने गुरुवार की रात में पांच बोतल क्रेजी रोमियो शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। युवक पर पत्नी के साथ मारपीट व प्रताड़ना को लेकर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
थानाध्यक्ष नरोतमचन्द्र ने बताया कि काराकाट गोड़ारी थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव का निवासी एवं टेम्पू चालक रोहित कुमार अपने ससुराल आया था। वह किसी बात को लेकर पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। इसकी सूचना ससुराल वालों ने थाना को दी। जब पुलिस पहुंची तब उसके टेम्पू से क्रेजी रोमियो शराब की पांच बोतलें बरामद हुईं। उसके बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। उधर, रोहित के साले विकास कुमार ने अपनी बहन के साथ मारपीट एवं प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार रोहित कुमार की टेम्पू भी जब्त कर ली गई है।