Sasaram News: पनीर-खोवा व गुड़ फैक्ट्री में एसडीएम ने की छापेमारी

हिन्दुस्तान, सासाराम
Follow us on Google News
share

Sasaram News: (पेज चार की फ्लायर)द्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की गई। टीम ने खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए, जिन्हें जांच के लिए अधिकृत प्रयो

Sasaram News: पनीर-खोवा व गुड़ फैक्ट्री में एसडीएम ने की छापेमारी

Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। पर्व-त्यौहारों को लेकर लोगों को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुमंडल प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को शहर में पनीर, खोवा व अन्य खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठानों में छापेमारी की। अभियान का नेतृत्व एसडीएम दिलीप कुमार ने किया। टीम में खाद्य निरीक्षक सह कार्यपालक दंडाधिकारी अखिलेश्वर कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल थे। जांच के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों में पनीर व खोवा की गुणवत्ता, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की गई।

जांच एवं निरीक्षण

टीम ने खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए, जिन्हें जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेजा गया है। एसडीओ ने बताया कि प्रयोगशाला जांच में मिलावट या खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित विक्रेता या प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर डेहरी रोड स्थित महादेव ट्रेडर्स और वीआईपी कॉलोनी में संचालित गुड़ के कारखाने का भी निरीक्षण किया।

स्वास्थ्य एवं सुरक्षा

इस दौरान परिसर की साफ-सफाई, कार्य संचालन व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मिली कमियों को दूर करने और आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश संचालक को दिया गया। एसडीएम ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने खाद्य विक्रेताओं से गुणवत्ता व स्वच्छता मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की।

अक्सर पूछा जाने वाला प्रश्न

✦छापेमारी का उद्देश्य क्या था?−
छापेमारी का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसासारामSasaram News: पनीर-खोवा व गुड़ फैक्ट्री में एसडीएम ने की छापेमारी