Sasaram News: बुलेट सवार युवक पर दो बार फायरिंग, दोनों गोलियां मिस
Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता।ज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, गुरुवार शाम दिनारा चौक स्थित इंडियन बैंक के पा

Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेलवैयां गांव के मोड़ के पास गुरुवार देर रात बुलेट सवार युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। मुंह बांधे तीन बदमाशों ने युवक को निशाना बनाकर दो बार गोली चलाई, लेकिन दोनों गोलियां मिस हो गईं। घटना में युवक बाल-बाल बच गया, जबकि वारदात के बाद बदमाश बाइक से दिनारा की ओर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान शुरू कर दी है।
पुलिस की कार्रवाई
प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि बेलवैयां निवासी सर्वोपरि सिंह के पुत्र शशिकांत सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, गुरुवार शाम दिनारा चौक स्थित इंडियन बैंक के पास ई-रिक्शा सवार तीन युवकों ने शशिकांत की बुलेट बाइक में धक्का मार दिया था। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। हालांकि, स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। बताया गया कि इसके बाद शशिकांत वहां से अपने घर के लिए निकल गए। कुछ देर बाद उसी स्थान पर ओवरब्रिज के ऊपर से फायरिंग किए जाने की जानकारी भी स्थानीय लोगों से मिली।
घटना की जानकारी
इसके बाद जब शशिकांत बाइक से बेलवैयां गांव की ओर जा रहे थे, तभी गांव के मोड़ के पास काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार मुंह बांधे तीन युवकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और जान से मारने की नीयत से दो बार गोली चलाई। संयोग से दोनों बार फायर मिस हो गया और शशिकांत बाल-बाल बच गए। पीड़ित के अनुसार, तीनों हमलावरों की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच थी।
सुरक्षा चिंताएं
प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


