Sasaram News: एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से उड़ाए 91 हजार रुपये
Sasaram News: पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में निकासी के दौरान हुई ठगीमें बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है और उन्हें बैंक की ओर से एटीएम कार्ड जारी किया गया है। उन्होंने

Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। कोचस थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर एक महिला के खाते से 91 हजार रुपये की निकासी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सतसा गांव निवासी शीला देवी, पति रंजन पांडेय ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है और उन्हें बैंक की ओर से एटीएम कार्ड जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को वह बैंक के एटीएम से 20 हजार रुपये निकालने गई थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात उचक्के ने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया।
बाद में उसी कार्ड के जरिए उनके खाते से 91 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। पीड़िता ने बताया कि जब वह दोबारा एटीएम से पैसे निकालने पहुंचीं तो खाते में केवल तीन हजार रुपये शेष थे। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने कोचस थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।


