ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासारामदुगोला होरी गायन में कलाकारों ने बिखेरा जलवा

दुगोला होरी गायन में कलाकारों ने बिखेरा जलवा

सूर्यपुरा। एक संवाददाता अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ

दुगोला होरी गायन में कलाकारों ने बिखेरा जलवा
हिन्दुस्तान टीम,सासारामFri, 26 Mar 2021 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

सूर्यपुरा। सूर्यपुरा पंचायत के बारुण गांव में गुरुवार की रात दुगोला होरी गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उदघाटन मुखिया सरफराज अहमद, सरपंच शिवयश भगत, पूर्व मुखिया सीताराम सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार, जदयू के अजय शौंडिक आदि ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत बक्सर के विजय यादव व्यास के गीत बंगला में उड़ेला अबीर आहे लाला बंगला पे उड़ेला अबीर से किया गया। उसके बाद रोहतास के नारद मुनि व्यास द्वारा गाए गए पारंपरिक होरी गीतों के धुन पर पूरी रात झूमते रहे श्रोता। वहीं कार्यक्रम के दौरान मौजूद हास्य कलाकार हजारी के हास्य व्यंग्य से हंसते-हंसते लोट पोट हो गए दर्शक। इस तरह दोनों दलों के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों का प्रदर्शन किया। दोनों दल के कलाकारों को मुखिया ने पुरस्कारों से सम्मानित किया।

मौके पर जयराम सिंह, कन्हैया सिंह, मनीष कुमार, संजीत सहारा, नंदजी सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, रवि कुमार, राजकुमार, लक्ष्मी सिंह हरेराम सिंह, रामाशंकर सिंह सहित कई शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें