आर्म्स एक्ट का आरोपित गिरफ्तार
दरिगांव पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपित कृष्णा कुमार उर्फ पेंटर को गिरफ्तार किया। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर कादिरगंज में छापेमारी कर उसे पकड़ा गया। वह पहले से भी एक अन्य...
Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामSun, 7 Sep 2025 06:35 PM

सासाराम। दरिगांव पुलिस ने छापेमारी कर आर्म्स एक्ट के आरोपित को गिरफ्तार की है। पुलिस के अनुसार, आरोपित की काफी दिनों से तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर कादिरगंज में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि कांड संख्या 41/25 आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी आरोपित कृष्णा कुमार उर्फ पेंटर उम्र 32 वर्ष पिता स्व. सुरेंद्र बिंद कादिरगंज थाना दरिगांव को गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपित थाना कांड संख्या 81/25 में भी वांछित था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




