70 छात्र-छात्राओं का जीरो बैलेंस पर खोला गया बैंक खाता

70 छात्र-छात्राओं का जीरो बैलेंस पर खोला गया बैंक खाता

संक्षेप:

सासराम, नगर संवाददाता छात्र-छात्राओं को यूपीआई, ऑनलाइन, एटीएम बैकिंग की सुविधा होगी। कॉलेज प्रशासन द्वारा इस दिशा में पहल की गई है

Sep 05, 2025 07:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share

सासराम, नगर संवाददाता अवधूत भगवान राम महाविद्यालय में शुक्रवार को 70 छात्र-छात्राओं का जीरो बैंलेंस पर बैंक खाता खोला गया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की टीम ने कॉलेज में पहुंच बच्चों का खाता खोला। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया सासाराम शाखा द्वारा जीरो बैलेंस पर 70 छात्र-छात्राओं का खाता खोला गया। इससे छात्र-छात्राओं को यूपीआई, ऑनलाइन, एटीएम बैकिंग की सुविधा होगी। कॉलेज प्रशासन द्वारा इस दिशा में पहल की गई है। आगे और छात्र-छात्राओं का जीरो बैलेंस पर खाता खोला जाएगा। उक्त अवसर पर शाखा प्रबंधक आशीष कुमार सिन्हा, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह उपस्थित थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।