ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासारामपानी के कारण 69 आवास निर्माण पर लगा ग्रहण

पानी के कारण 69 आवास निर्माण पर लगा ग्रहण

नौहट्टा, एक संवाददाता। अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ

पानी के कारण 69 आवास निर्माण पर लगा ग्रहण
हिन्दुस्तान टीम,सासारामFri, 09 Jun 2023 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

नौहट्टा, एक संवाददाता।

रोहतास प्रखंड क्षेत्र के बकनौरा पंचायत में निमियाढोढ़ा में पानी के अभाव में आवास निर्माण पर ग्रहण लग गया है। निमियाढोढ़ा में पानी की काफी किल्लत है। पीएचइडी ने चार बोरवेल साढे चार सौ फीट तक किया, लेकिन पानी नही मिला। दो साल पहले 49 लोगों को आवास मिला था। तब आधा अधूरा आवास बना। फिर पानी के अभाव में निर्माण रूक गया। पुनः इस वर्ष तीन मार्च को सीओ आशु रंजन ने 22 लोगों को आवास बनाने के लिए तीन- तीन डिसमिल जमीन निमियाढोढ़ा में दिया। बीडीओ को राशि भुगतान करना था तथा पीएचइडी को पानी की व्यवस्था करनी थी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें