ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासारामविशेष अभियान में 36 गिरफ्तार

विशेष अभियान में 36 गिरफ्तार

सासाराम। नगर संवाददाता को इस विशेष अभियान के दौरान 24 वारंटों का निष्पादन किया गया और एक आरोपी के घर की कुर्की जब्ती की गई। इस दौरान चार अवैध बालू लदे...

विशेष अभियान में 36 गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,सासारामMon, 12 Apr 2021 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

सासाराम। पुलिस के विशेष छापेमारी अभियान में 24 घंटे के अंदर 36 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। 24 लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जबकि बारह लोगों को जमानतीय धारा होने के कारण थाना से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया है। रविवार को इस विशेष अभियान के दौरान 24 वारंटों का निष्पादन किया गया और एक आरोपी के घर की कुर्की जब्ती की गई। इस दौरान चार अवैध बालू लदे ट्रैक्टर और एक अवैध गिट्टी लदा ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। कुल 180 वाहनों की जांच की गई और यातायात एवं परिवहन के नियमों का पालन नहीं करने वाले दस वाहनों से जुर्माना भी वसूला गया है।

अभियान के दौरान मास्क नहीं लगाने वाले दस लोगों से जुर्माना वसूल किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें