ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासारामडेहरी में पुलिस ने की होटलों की छापेमारी

डेहरी में पुलिस ने की होटलों की छापेमारी

डेहरी। एक प्रतिनिधि क क क क क क क क क क क क क क क क क क क

डेहरी में पुलिस ने की होटलों की छापेमारी
हिन्दुस्तान टीम,सासारामThu, 27 Jun 2019 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

डेहरी। एक प्रतिनिधि

नगर थाना क्षेत्र के होटलों में अपराधियों के ठहरने की सूचना पर तीन थाना की पुलिस टीम ने बुधवार की रात सघन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि रातभर चलाए गए अभियान के बावजूद पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस के अनुसार कोढ़ा गिरोह द्वारा दो दिन पूर्व डेहरी की जक्की बिगहा से सेवानिवृत्त सैनिक से झपट्टा मारकर एक लाख रुपए से अधिक की राशि छिनी गई थी। पुलिस को यह सूचना मिली थी कि कोढ़ा गिरोह के अपराधी शहर के होटलों में रहकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

एसडीपीओ संजय कुमार के नेतृत्व में डेहरी, डालमियानगर, दरिहट थाना की पुलिस ने स्टेशन रोड, पाली रोड व मुख्य बाजार के विभिन्न होटलों में सघन तलाशी ली। एसडीपीओ का कहना है कि अपराध पर रोकथाम के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। तलाशी अभियान में सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार, डालमियानगर के थानाध्यक्ष श्याम कुमार, दरिहट के थानाध्यक्ष सियाराम सिंह आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें