ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासारामफाइल- ग्यारह

फाइल- ग्यारह

ट्रैक्टर की चोरी क क क क क क क क क क क क कक क क क क क क क क क क क क क क क क क

फाइल- ग्यारह
हिन्दुस्तान टीम,सासारामMon, 19 Nov 2018 10:33 PM
ऐप पर पढ़ें

ट्रैक्टर की चोरी

शिवसागर

करुप गांव से दारोगा सिंह का महेन्द्रा ट्रैक्टर चोरी हो गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि कहा जाता है कि ट्रैक्टर बेदा दर्शनाडीह के पास सड़क के किनारे खड़ा था।

मुख्यमंत्री का कोल डिपो में भव्य स्वागत

डेहरी/ एक प्रतिनिधि

मुख्यमंत्री के काफिला को जदयू कार्यकर्ताओं ने कोल डिपो में विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। जदयू कार्यकर्ताओं के हुजूम को देखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी गाड़ी रोक दी। कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। बिना किसी निर्धारित कार्यक्रम के मुख्यमंत्री के काफिले को कार्यकर्ताओं द्वारा रोकने और अभिवादन करने को लेकर पुलिस प्रशासनिक महकमे में अफरा-तफरी मच गई। वरीय पुलिस पदाधिकारी मुख्यमंत्री के रुकने पर सुरक्षा घेरा बनाकर खड़े हो गए। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से हाल-चाल पूछा।

जदयू के प्रखंड अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार की शिकायत वाला ज्ञापन भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री के गुजरने को लेकर बड़ी तादाद में लोग सड़क किनारे खड़े थे। सीएम का स्वागत करने वालों में सरोज सिंह अजय सिंह हरेंद्र सिंह विजय सिंह शंभू सिंह राहुल सिंह मनजीत कुमार प्रिंस सिंह बलजीत कुमार आदि शामिल थे।

फोटो-

कैप्शन-कोयला डिपो में मुख्यमंत्री का स्वागत करते जदयू कार्यकर्ता

बाइक के धक्के से छात्र घायल

चेनारी

एक बाइक सवार ने गोरख कुमार नामक एक छात्र को टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक जोगिया गांव के निवासी अनिल बिंद का पुत्र है। वह लोहारा गांव में अपने मामा सिपाही बिंद के घर रहकर पढ़ाई करता है। उसे इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती किया गया है।

आंगनबाड़ी समिति की बैठक

चेनारी

बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक मध्य विद्यालय भरंदुआ के प्रांगण में हुई। बैठक में प्रखंड की सेविका व सहायिकाओं ने भाग लिया। 28 नवंबर को पटना में आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन में भाग लेकर मुख्यमंत्री का घेराव करने तथा 5 दिसंबर से अनिश्चितकालीन केंद्रों में ताला बंदी करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मीना पांडेय ने की। मौके पर उर्मिला देवी ,सुशीला देवी, प्रभा कुमारी सोनी कुमारी ,आरती देवी आदि थीं।

अपराध, भ्रष्टाचार व सांप्रदायिकता से समझौता नहीं: सीएम

महिलाओं की मांग पर बिहार में शराबबंदी की बात कही

सीएम ने रामायण राय को बताया न्यायप्रिय व प्रकृति प्रेमी

सासाराम। निज प्रतिनिधि

तेरह साल के कार्यकाल में मैंने कभी भी अपराध, भ्रष्टाचार व सांप्रदायिकता से कभी समझौता नहीं किया। मैं रहूं या ना रहूं अपने सिद्धांत से समझौता नहीं कर सकता। सभी को अपने धर्म को अपनाने की स्वतंत्रता है। इसमें हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उक्त बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को करगहर प्रखंड के कुसही गांव में प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि समाज में टकराहट पैदा करने की कोशिश की जा रही है। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये आग में घी डालने का काम किया है। सोशल मीडिया में वैसे खबरों को भी प्राथमिकता दी जा रही है जिसका कोई आधार नहीं है।

विपक्षी पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में विकास को देखकर उनके पेट में मरोड़ उठ रहा है। विकास की गाड़ी को पटरी से उतारने के लिए उनके द्वारा भरपूर कोशिश की जा रही है। शराबबंदी की चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि महिलाओं की मांग पर बिहार में शराबबंदी लागू की गई। पूरे बिहार में शराबबंदी के बाद सामाजिक सौहार्द बढ़ा है। आपराधिक घटनाओं में कमी आई है। स्वर्गीय रामायण राय की चर्चा करते हुए कहा कि वह लोगों के बीच न्याय प्रिय पंच के रूप में जाने जाते थे। सभी को उनके न्याय पर भरोसा था।

रामायण राय के दरवाजे पर 12 बीघे में निर्मित तालाब को देखकर सीएम ने आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तालाब को देखने से लग रहा है कि रामायण राय प्रकृति प्रेमी थे। कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि एक पिता के लिए पुत्र की सबसे बड़ा श्रद्धांजलि उसे समाज में मिलने वाला सम्मान तथा आदर का भाव है। उन्होंने कहा कि रामायण राय हमेशा एक जदयू कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री द्वारा रामायण राय की प्रतिमा का अनावरण किया गया। रामायण राय के पुत्र दिनेश राय ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत भाषण किया। कार्यक्रम का संचालन सोनी सिंह ने किया। मौके पर उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह, परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी, रविरंजन सिंह, सुनील रजक, अनिल सिंह, सिकंजय सिंह, मनोज कुमार कुशवाहा, रिंकू सिंह, रजिया कामिल अंसारी, शेखर पासवान, बबलू मिश्रा, छोटन खां, खुर्शीद अनवर खां, बिंदा चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें