ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासारामबिक्रमगंज की खबरें

बिक्रमगंज की खबरें

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ संपन्न (लीड) क क क क क क क क क क क क क क

बिक्रमगंज की खबरें
हिन्दुस्तान टीम,सासारामWed, 14 Nov 2018 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ संपन्न (लीड)

व्रतियों और परिजनों की भीड़ के सामने छोटे पड़ गए छठ घाट

आकर्षक व रंग बिरंगी रोशनी से नहाए शहर व गांव के सभी घाट

बिक्रमगंज। निज संवाददाता

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व छठ बुधवार को संपन्न हो गया। छठ घाटों पर व्रतियों और उनके परिजनों की इतनी भीड़ उमड़ी कि घाट छोटे पड़ गए। घाटों पर सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था थी। सभी चिन्हित घाटों पर पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात रहा। मेडिकल टीम, गोताखोर, लाइट, वाच रूम, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम व नदी सरोवरों में बेरिकेटिंग की व्यवस्था थी। पूजा कमेटियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा व्रतियों के लिए चाय, गर्म पानी व नीम्बू की व्यवस्था की गई थी।

इस बार के छठ में लोगों में स्वच्छता के प्रति काफी सजगता दिखी। वह अनुशासित भी दिखे। पदाधिकारी से लेकर गणमान्य तक श्रद्धा से सराबोर होते रहे। खासकर पढ़े-लिखे युवाओं में दउरा ढोने व स्वयंसेवक बनने का क्रेज दिखा। घर से लेकर घाटों तक बैंड बाजा के साथ व्रती आते-जाते रहे। अर्घ्य देने के बाद देवी मंदिरों में गोद भराई की रस्म पूरी की गई। ग्रामीण इलाकों से व्रत करने शहर में पहुंचे लोगों की आवाजाही के कारण वाहनों में भी भीड़ रही। छठ घाटों पर मेले जैसा दृश्य था। एक ओर जहां व्रती सूर्योपासना में लीन थे। बच्चों की टोली छोला, भटूरा, चाट, पकौड़े, गोलगप्पा खाने में मस्त थी। कुछ बच्चे गुब्बारा और खिलौना भी खरीद रहे थे।

बिक्रमगंज, कोआथ, नासरीगंज, काराकाट, संझौली, दिनारा, मालियाबाग, गुजुरु, उदयपुर, कस्तर महादेव, चैता, नोनहर, सूर्यपुरा, दावथ, राजपुर आदि प्रमुख स्थानों घाटों पर व्रती सूर्य देव की आराधना में लीन देखे गए। इसी तरह अनुमंडल के सभी ब्लॉकों के गांवों में छठ व्रतियों ने अपने गांव के नजदीकी नदी-सरोवरों के तटों पर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इस दौरान घाटों पर मेले जैसा दृश्य था। दीप और रंग-बिरंगी बत्तियों से छठ घाट रोशन हो रहे थे। सुरक्षा की व्यवस्था में जहां एसडीओ विजयंत व एसडीपीओ राजकुमार मुस्तैद दिखे।

विधायक से लेकर अधिकारियों ने लिया जायजा। स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, भाजपा नेता बलिराम मिश्र, घनश्याम कुमार, जदयू नेत्री अरुणा सिंह, युवा जदयू नेता अभिषेक पटेल सहित अन्य कई अधिकारियों ने छठ घाटों का जायजा भी लिया।

फोटो नंबर-1

कैप्शन- बिक्रमगंज के काशी घाट पर काव नदी में अर्घ्य देते छठ व्रती

कला हमारी संस्कृति की धरोहर: एसडीओ

बिक्रमगंज। निज संवाददाता

कला हमारी संस्कृति की धरोहर है। इसके बिना हम अधूरे हैं। इससे बच्चों का मानसिक विकास होता है। उक्त बातें एसडीओ विजयंत ने मंगलवार की रात में बिक्रमगंज के धारुपुर गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कार्यक्रम में भाग ले रहे आदर्श बाल कला निकेतन धारुपुर के बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ संगीत व खेल में भी योगदान करना चाहिए। एसडीपीओ राजकुमार ने कहा कहा कि बच्चे हमारे राष्ट्र के भविष्य है। बच्चों को हर क्षेत्र में अपने हुनर का जलवा दिखाना चाहिए।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने छठ गीत से शुरू की। इसके बाद एक से बढ़कर एक भक्ति गीत गाये। छात्रा शालू, सलोनी, ऋचा, शंभू, संस्कार, चंदन व बबलू ने गीत-संगीत व डांस पेश किया। मौके पर दीपू सिंह, ओमनारायण सिंह, अभय सिंह, विनय तिवारी, चंदन तिवारी, संतोष सिंह, राजू तिवारी, कमलेश तिवारी, चंदन दुबे आदि उपस्थित थे। अंत में विद्यालय के प्रधान दामोदर दुबे ने पुरस्कृत करने की घोषणा की।

फोटो नंबर-2

कैप्शन- बिक्रमगंज के धारुपुर गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम को सम्बोधित करते एसडीओ व मौजूद डीएसपी व अन्य।

भलुनी धाम में व्रतियों का उमड़ा सैलाब

दिनारा। निज संवाददाता

समस्त प्रखंड क्षेत्र में चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का समापन बुधवार को हो गया। भलुनी धाम में उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। भलुनीधाम के अलावे दिनारा, नटवार, खनिता, गुनसेज, सेसड़, भड़सरा, खनिता सहित सभी गांवो में लोग छठ पूजा में डूबे रहे। मानस गंगा सरोवर में डुबकी लगायी। उगते सूर्य भगवान से प्रार्थना की। छठ पर्व को देखते हुए सुरक्षा का बेहतर इंतजाम किया गया था। भलुनीधाम में श्रीयक्षिणी जनकल्याण परिषद, ग्रामीण विकास समिति मउडिहरा, अंतराष्ट्रीय बाह्मण महासंस्था नदौआ, जन कल्याण परिषद ने व्रतियों को सुविधा मुहैया करायी। मुफ्त लंगर की व्यवस्था भी की गई थी। समिति व्रतियों में फल बांटे। पूर्व विधायक राजेश्वर राज भलुनी धाम पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया। करीब तीस हजार से अधिक व्रती छठ व्रत करने धाम में पहुंचे थे।

भलुनीधाम में छठ व्रतियों को नन्द कुमार गुप्ता, संदीप कुमार, मनोज सिंह , राजू ओझा, अभिषेक तिवारी व विकास पाण्डेय, मुखिया वशिष्ठ प्रसाद, वीरेन्द्र सिह, बीडीसी संतोष पाण्डेय, मदन पाण्डेय, मान सिह, रवि भेलारी, विजय क्रांति, विंध्याचल केशरी ने सहयोग किया।

फोटो नंबर-3

कैप्शन-भलुनी धाम में व्रतियों को फल वितरित करते पूर्व विधायक राजेश्वर राज।

महापर्व छठ शांतिपूर्वक संपन्न

नासरीगंज। एक संवाददाता

नगर समेत पूरे प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था ‌का महापर्व छठ बुधवार की सुबह उदयीमान सूरज को अर्घ्य देने के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इसके पूर्व नासरीगंज, हरिहरगंज, अमियावर, बलिया कोठी, मरोझियां, जमालपुर, महादेवां, कैथी और कच्छवां स्थित दर्जनों सोन नदी के घाटों और नहरों पर हजारों श्रद्धालुओं ने मंगलवार की शाम डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। इस दौरान पूजा स्थल और नगर के विभिन्न मार्ग रंग बिरंगे प्रकाश से जगमग रहे। इन मार्गों पर रात भर पूजा समितियों के स्वयं सेवक‌ और आम लोगों के आवागमन से चहल पहल देखी गई। विभिन्न घाटों पर टेंटों की भी व्यवस्था की गयी थी। जगह जगह पर विभिन्न संस्थाओं और पूजा समितियों ‌द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।

महाराजगंज में समाजसेवी शंभू प्रसाद ने श्रद्धालुओं के बीच फलों का वितरण किया। इसके अलावा कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। शांति व्यवस्था के लिए बीडीओ मनीष कुमार सिंह, नगर पंचायत के ईओ संजीव कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार गुप्ता और थानाध्यक्ष सम्राट सिंह आदि मौजूद थे।

मुखिया के प्रयास से जगमगाया तालाब

सूर्यपुरा। एक संवाददाता

राजा राधिका रमण प्रसाद सिंह द्वारा बनवाए गए सूर्यपुरा का तालाब मुखिया सरफराज अहमद के प्रयास से छठ पर्व में दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। महापर्व छठ को लेकर मुखिया ने तालाब के सौंदर्यीकरण का बीड़ा उठाया। तालाब के घाटों को दुरुस्त कराकर उसके तीन हिस्सों में गार्डेन लाइट लगवाया। मंगलवार की शाम में मुखिया ने लाइट का उद्घाटन भी किया।

मुखिया ने बताया कि तालाब के तटों पर पौधरोपण भी किया गया है। मौके पर पवन कुमार ठाकुर, थानाध्यक्ष संजीत सिंह, उप सरपंच अभय कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता जयराम सिंह, पारसनाथ सिंह, विजय सिंह यादव, अमित सिंह, पूर्व मुखिया सीताराम सिंह, रंजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

छठ पर रासलीला का हुआ आयोजन

नासरीगंज। एक संवाददाता

नगर के गांधी मैदान के निकट सोन नदी के तट पर न्यू बाल संघ वार्ड छह के तत्वाधान में रासलीला का आयोजन किया गया। उद्घाटन नगर की मुख्य पार्षद सुलेखा कुंअर ने दीप प्रज्वलित करिक किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हर समुदाय के लोगों की भागीदारी से सौहार्द मजबूत होता है। कार्यक्रम में वृंदावन से आए राजू हलचल एंड टीम के कलाकारों ने पारंपरिक एवं आकर्षक वेशभूषा में रामायण व महाभारत झांकी गीत संगीत व नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की।

का मौके पर ईओ संजीव कुमार, वार्ड पार्षद सीमा देवी, अजय सिंह, अब्दुल जब्बार, शमशाद अहमद परसवी, सबीहा खानम, असगरी खातून, पूर्व पार्षद संजय कुमार, शैलेश कुमार बबलू, प्रायोजक आदित्य मल्टीकॉम के रामनाथ‌ यादव, उमेश सोनी, न्यू बाल संघ के अध्यक्ष लोकेश्वर कुमार, अंकित कुमार और राकेश कुमार उपस्थित थे। वहीं, सवारी में दीपू ब्रह्म स्थान पर प्रगतिशील छठ पूजा समिति के तत्वावधान में छठ महोत्सव में गीत संगीत प्रस्तुत किये गये। मौके पर रवींद्र सिंह, टूना सिंह, संदीप पाल, मुन्ना यादव, सनोज पाल उपस्थित थे।

फोटो नंबर-सासाराम-11(बिक्रमगंज-4)

कैप्शन- सोन नदी के तट पर राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत करते वृंदावन के कलाकार।

पानी में डूबने से किशोर की हुई मौत

काराकाट। निज प्रतिनिधि

करूप गांव में मंगलवार को छठ घाट पर गहरे पानी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आहर में छठ पूजा के लिए राकेश ठाकुर अपनी मां संझारी देवी व दो बहनों के साथ छठ घाट पर गया था। जैसे ही अर्घ्य देने की शुरूआत हुई, तो राकेश में नहाने के लिए पानी में कूदा, तो गहरे पानी में चला गया। किशोर तैरना नहीं जानता था, इसलिए पानी में डूब गया। तिलमा चौगड़ी के दो युवक विवेक सिंह व पिंटू सिंह ने डूबे किशोर की लाश खोज निकाली। बीडीओ प्रशांत कुमार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। मृतक करूप गांव का निवासी राकेश ठाकुर अपने पिता सुरेश ठाकुर का इकलौता पुत्र था। वह दो बहनों में अकेला भाई था। मृतक की मां संझारी देवी व नाबालिग दोनों बहनों को काठ मार गया है। मृतक के घर में छठ पर्व मनाया जा रहा था।

अपने बेटे की मौत पर संझारी देवी रोते हुए कहती है कि अब केकरा सहारे जियब ए बबुआ, घरवा सुन करिके चली गइल इ बबुआ। सब कुछ लूट गइल, अब कुछो ना बाचल। इस मामले में बीडीओ ने बताया कि मृतक के परिजन को आपदा प्रबंधन विभाग से परिवारिक मुआवजे की सहायता राशि चार लाख रुपए दिए जाएंगे।

स्वाधीनता आंदोलन के योद्धा रामवृत सिंह नहीं रहे

संझौली प्रखंड के उदयपुर के रहने वाले दिवंगत सेनानी

1942 में असहयोग आंदोलन के सिपाही थे मृतक रामवृत

बिक्रमगंज। निज संवाददाता

फिरंगियों को धूल चटाने वाले स्वतंत्रता सेनानी सेनानी अब नही रहे। उनका इन्तकाल पटना के अस्प्ताल में मंगलवार को हो गया। वे करीब 105 वर्ष के उम्र में लोक को छोड़े। उनकी मृत्यु की खबर सुन क्षेत्र में गमगीन हो गया है। विदित हो कि 1942 में क्षेत्र में फिरंगियों के विरुद्ध जंग लड़ने वाले असहयोग आंदोलन के सिपाही रामवृत्त सिंह ने धूल चटा दिए थे। वे फिरंगियों से बिना डर भय के असहयोग आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का साथ देते रहे। मंगलवार की रात्रि पटना के एक निजी हॉस्पिटल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। संझौली प्रखंड अंतर्गत उदयपुर गांव के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार आरा के गांगी घाट पर किया गया। बड़े पुत्र राजबली चौधरी ने उन्हें मुखाग्नि दी।

विधायक संजय यादव ने कहा कि उनसे कुछ ही दिनों पूर्व मुलाकात हुई थी। वे बड़े ही जिंदा दिल इंसान थे। पूर्व विधायक व भाजपा नेता राजेश्वर राज ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। भाजपा नेता बलिराम मिश्र व घनश्याम कुमार ने कहा कि राष्ट्र ने एक कुशल सिपाही को खो दिया है। उप प्रमुख मधु उपाध्याय ने कहा कि आज हमने वैसे अभिभावक को खो दिया। समाजसेवी व पत्रकार प्रमोद टैगोर ने कहा कि वे हमेशा समाजसेवा को लेकर युवाओं को जागरूक करते रहते थे। जिला पार्षद राजेश कुशवाहा ने भी उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। भाजपा मंडल अध्यक्ष लव मिश्रा, राम रूप सिंह समाजसेवी श्रीभगवान सिंह, पटेल सेवा संघ के एनके सिंह, राजेंद्र चौधरी, रामचंद्र चौधरी, गुलाबचन्द चौधरी, गिरजा सिंह, पैक्स अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह आदि ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

फोटो नंबर- सासाराम-25(बिक्रमगंज-5)

कैप्शन-स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामवृत सिंह की फाइल फ़ोटो।

शिक्षाविद् बालदेव पाण्डेय की मनी जयंती

दिनारा। निज संवाददाता

बालदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक एवं शिक्षाविद् बालदेव पाण्डेय की 137 वीं जयंती मनायी गयी। समारोह को लेकर विद्यालय प्रांगण में पंडित बालदेव की प्रतिमा की भव्य सजावट की गई थी। लोगों ने नमन करके पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने बालदेव बाबा को मनीषी बताते हुए कहा कि जब पूरा देश स्वतंत्रता की जंग लड़ रहा था, उस समय बाबा इस विद्या मंदिर को अंतिम रूप देने में लगे हुए थे। मालवीयजी की विचारधारा के वह पोषक थे। उनका मानना था कि शिक्षा के बिना देश को वास्तविक स्वतंत्रता संभव नहीं। प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि यह प्रखंड स्तरीय उच्च विद्यालय कभी जिले में स्थान रखता था लेकिन, कुव्यवस्था एवं उपेक्षा के कारण ह्रास पर है। प्रो. सरोज कुमार

गुप्ता ने विद्यालय परिसर को सुंदर बनाने के लिए प्रांगण में पौधरोपण करने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार सिंह व संचालन शिक्षक दीपक कुमार चौबे एवं मनोज कुमार ने किया। मौके पर नथुनी सिंह, रामबचन पाण्डेय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रवि भेलारी, अनिल सिंह, श्रीराम सिंह, रामबचन केशरी, सत्येन्द्र सिंह, राजनाथ सिंह, महेन्द्र राम, पूर्व शिक्षक लक्ष्मण चौबे, राम प्रसाद सिंह, बुचुन सिंह,

सिद्धनाथ पाण्डेय, भुटान सिंह, विश्वनाथ साह आदि मौजूद थे।

दो नाबालिग हुए गुम

सूर्यपुरा। बलिहार गांव से एक नाबालिग गुम हो गया है। उसके पिता अरविंद प्रसाद ने थाने में सनहा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र जो उच्च विद्यालय सूर्यपुरा का नवमी कक्षा का छात्र है, आशीष कुमार रविवार की शाम से लापता है। वह उच्च विद्यालय के मैदान में अपने दोस्तों के साथ खेलने गया था। वहीं, अगरेड पंचायत के शीतलपुर गांव से भी एक युवक के गुम होने की थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। यह जानकारी थानाध्यक्ष संजीत सिंह ने दी।

नाटक का हुआ मंचन

दिनारा। छठ पर्व पर नटवार पोखरा पर छठ पूजा समिति द्वारा प्यार झुकता नहीं नाटक का मंचन किया। उद्घाटन अमित राय ने किया। मौके पर जियाउल हक, राधा मोहन प्रसाद, आलोक कुमार आदि मौजूद थे। वहीं, सैसड़ पंचायत के सुरतापुर, मिल्की गांव में नाटक का उद्घाटन मुखिया राजेश राम ने किया। उपमुखिया रवि रौशन, केशो पासवान भी मौजूद थे। निसं

नाटक का हुआ सफल मंचन

काराकाट। निज प्रतिनिधि

छठ पर्व के अवसर पर देव मार्कण्डेय सूर्य मंदिर परिसर में नाटक निर्दई बाप का मंचन किया गया। नाटक का उदघाटन काराकाट लोकसभा बसपा के प्रभारी अनील सिंह यादव ने किया। मंच संचालन आंनद सिन्हा ने किया। छठ पर्व की रात्रि में प्रति वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम सह नाटक का आयोजन किया जाता है ।श्रद्धालु तथा उपस्थित लोग कार्यक्रम व नाटक का रातभर आंनद उठाते है । मौके पर गिरजा नन्दन मिश्र, रंजन सिंह, अजीत यादव,हनुमान यादव, मृत्युंजय कुमार, राजेश कुमार, रौशन यादव सहित कई थे।

शराब के साथ गिरफ्तार

नोखा। डुमरा गांव में पुलिस ने छापेमारी करके दस लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि डुमरा के निवासी अरुण कुमार चौधरी को महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसं

सिपाही के निधन पर शोक

काराकाट। स्वतंत्रता सेनानी तथा 1942 के असहयोग आंदोलन के सक्रिय सदस्य रहे राम अमृत सिंह के निधन पर संझौली प्रखंड की उप प्रमुख मधु उपाध्याय ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। विदित हो कि संझौली प्रखंड अंतर्गत उदयपुर निवासी महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन के सक्रिय सदस्यों में थे। शोक व्यक्त करते हुए उप प्रमुख ने कहा कि स्वर्गीय रामवृत सिंह के निधन से रोहतास जिले ने एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व को खो दिया है। निप्र

तालाब पर स्वामित्व को ले दो पक्षों में मारपीट

बिक्रमगंज। थाना क्षेत्र के मोरौना व बहुआरा गांव में एक तालाब पर स्वामित्व को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। जख्मियों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घटना की पुष्टि करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष मो. इरशाद ने बताया कि चौकिदार के बयान पर दोनों पक्षों से 15-15 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें 50 अज्ञात लोग भी शामिल हैं। घटना की जांच की जा रही है। नि.सं.

शराबी पति को भेजवाया जेल

बिक्रमगंज। थाना क्षेत्र के धारूपुर गांव में एक पत्नी ने अपने शराबी पति राजीव रंजन तिवारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जेल भेजवा दिया। यह जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष मो. इरशाद ने बताया कि दर्ज एफआईआर में पत्नी ने पति को शराब की नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना की जांच की जा रही है। नि.सं.

16 मीटर दौड़ में कन्हैया ने मारी बाजी

काराकाट निज प्रतिनिधि

बाल दिवस पर बुधवार को युवा डिफेंस क्लब निरंजनपुर के सौजन्य से 16 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि मनोज तिवारी, तरारी पंचायत के मुखिया रूपेश सिंह, सकला पंचायत के उप मुखिया दिलीप कुमार गुप्ता ,बीडीसी लल्लन तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में इमादपुर के कन्हैया साह ने प्रथम, बबलू सिंह द्वितीय तथा भारथाडीह का राहुल कुमार तृतीय विजेता बना। कार्यक्रम की अध्यक्षता रविशंकर श्रीवास्तव ने की। क्लब के निदेशक सोनू कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रति वर्ष बाल दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। मौके पर गोलू कुमार साह शिबू श्रीवास्तव धीरज कुमार शिव बिहारी सिंह आदि उपस्थित थे।

सासाराम की खबरें

केन्या व इंग्लैंड में भी रोहतास की महिलाओं ने किया छठ व्रत

शिवसागर/नौहट्टा। हिन्दुस्तान टीम

देश के साथ विदेशों में भी आस्था के महापर्व छठ को लेकर लोगों में विशेष उत्साह रहा। जिले के कई प्रखंडों के लोग जो विदेशों में रह रहे हैं। वे सभी अपनी सुविधानुसार दक्षिण अफ्रीका, केन्या व इंग्लैंड व यूएई में छठ पूजा किया। जानकारी के अनुसार शिवसागर प्रखंड के चमरहां गांव के निवासी विकास कुमार सिंह अपनी पत्नी प्रियंका सिंह के साथ केन्या देश के नैरोबी शहर में उत्साह के साथ छठ व्रत किया। वहां भी हिन्दू रिति रिवाज से खरना, डूबते सूर्य व उगते सूर्य कि पूजा की है। विकास मूल रूप से बीएचयू व पंजाब विश्वविद्यालय से एमएससी एग्रीकल्चर कर देश में फूलों के उत्पादन व गुणवत्ता पर विशेष खयाति के तहत केन्या में अच्छी नौकरी कर परिवार के साथ रह रहे हैं।

वहीं करगहर प्रखंड के मोहनियां गांव निवासी नवीन तिवारी ने यूएई के दुबई में अल मेराज नदी के पास अपने परिवार के साथ महान पर्व छठ को विधि-विधान से मनाया। वे पिछले कई वर्षों से वहां व्यवसाय के सिलसिले में रह रहे हैं। जहां हिन्दू धर्म की रीति-रिवाज से सभी पर्वों को मनाते रहे हैं।

वहीं सात समंदर पार यूनाइटेड किंगडम या इंग्लैंड में छठ व्रत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नौहट्टा प्रखंड के भदारा निवासी डा. सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि छठ पर्व के अवसर पर बिहारी गीतों को बजा नहाय खाय, खरना, अस्ताचलगामी व उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। यहां के भारतीय लोग एक स्थान पर जुटकर विधि विधान के साथ भारतीय परिधान में स्नान कर टब में भगवान भास्कर को ठेकुआ, फल से अर्घ्य देते हैं। छठ के अवसर भारतीय जब एक स्थान पर जुटते हैं। जब उग हे सुरूज देव जब बजता है तो ऐसा लगता है कि गांव ही पहुंच गए।

फोटो नंबर- सासाराम-23(बिक्रमगंज-6)

कैप्शन - केन्या में सुर्य को अर्ध्य देती शिवसागर प्रखंड के चमरहां गांव की महिलाएं।

अनियंत्रित बोलेरो ने एसआई समेत चार को रौंदा

सासाराम। नगर संवाददाता

पुराने जीटी रोड पर बिजली ऑफिस के पास मंगलवार की रात में बाइक से गश्ती कर रहे मॉडल थाना के एसआई जैनुल आवेद्दीन सहित चार लोगों को अनियंत्रित बोलेरो ने कुचल दिया। एसआई को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद बनारस रेफर किया गया है। जबकि अन्य घायल तीन लोगों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना के संबध में बताया जाता है कि मॉडल थाना का एसआई बेदा सूर्यमंदिर से पेट्रोलिंग करके बाइक से वापस थाना लौट रहा था। इसी दौरान पोस्ट ऑफिस की ओर से जा रहे बोलेरो ने धक्का मार दिया। सड़क पर गिरे एसआई को देखकर बोलेरो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा और रास्ते में तीन और लोगों को धक्का मार दिया। बोलेरो बेदा गांव के आगे पहुंचने के बाद चाट में पलट गया और चालक भाग निकला। हालांकि थाना के एसआई को घायल देखकर पुलिस इलाज कराने में जुट गई। इस कारण बोलेरो का पीछा नहीं किया गया। थोड़ी देर बाद बोलरो भी गायब हो गया। थानाध्यक्ष शाहिद आलम ने बताया कि एसआई को प्राथमिक उपचार के बाद बनारस भेजा गया है। शेष घायल लोग थाना नहीं पहुंचे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें