ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासाराममातमी धुन पर निकला मोहर्रम का अखाड़ा

मातमी धुन पर निकला मोहर्रम का अखाड़ा

ह ह ह ह ह ह ह ह ह ह ह ह ह ह ह ह ह ह ह

मातमी धुन पर निकला मोहर्रम का अखाड़ा
हिन्दुस्तान टीम,सासारामThu, 20 Sep 2018 05:14 PM
ऐप पर पढ़ें

दसवीं को ताजिया का जुलूस, शनिवार होगा पहलाम

पुलिस अधीक्षक व डीएम ने लिया सुरक्षा का जायजा

डेहरी। एक प्रतिनिधि

मोहर्रम की आठवीं तारीख को मातमी धुन पर शहर के विभिन्न स्थानों पर अकीदतमंदों ने शीरनी व फातिहा की रस्म अदा की।

मुहर्रम (योम ए असूरा) को लेकर क्षेत्र में काफी चहल पहल रही। मुहर्रम की दसवीं तिथि को शहर के बारह पत्थर, जक्की बिगहा, थाना चौक सहित कई अन्य जगहों पर अखाड़ा सजेगा। बड़ी संख्या में लोग लाठी का करतब दिखाएंगे।

मुस्लिम धर्मावलंबियों की मानें तो आज से 14 सौ साल पहले माहे मुहर्रम की दसवीं तिथि को करबला के मैदान (इराक) में हक और सच्चाई के खातिर लड़ते हुए हजरत इमाम हुसैन शहीद हो गए थे। इतने अरसे गुजरने के बाद भी हर साल मुहर्रम की दसवीं तिथि आलम-ए-इस्लाम में आन, बान, शान के साथ लोगों के दिलों-दिमाग में ताजा हो जाता है। मुहर्रम इस्लामी वर्ष का पहला महीना है। इस महीने का मजहबे इस्लाम में विशेष महत्व है। आज से 14 सौ वर्ष पूर्व हजरत इमाम हुसैन आलीमकाम अपने खानदान व अपने 72 साथियों के साथ यजीद बिन माविया के साथ लड़ते हुए शहीद हो गए थे। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग हजरत हुसैन की याद में रोजा रखते हैं।

मातमी धुन पर निकला अखाड़ा

मुहर्रम की आठवीं तारीख पर बुधवार की रात मातमी धुन पर अखाड़ों का शहर के विभिन्न स्थानों पर देखा गया। जगह-जगह नवयुवकों ने जुलूस रोककर नुमाइशी खेल का प्रदर्शन किया। चमचमाती तलवार और कलाबाजी दिखाती लाठी से ऐसा समां बांधा कि लोग निहारते रहे। इमामबाड़े पहुंच कर शिरनी व फातेहा के बाद सभी अखाड़े अपने मोहल्ले नुमाइशी खेल दिखाते हुए लौट गए। जुलूस के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

ताजिए लुभा रहे दिलों को

शहर के ईदगाह मोहल्ला, न्यू डिलियां, जक्की बिगहा आदि स्थानों पर बने आकर्षक ताजिया हर लोगों को भा रहा है। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष महफूज आलम ने बताया कि शुक्रवार की शाम दसवीं का ताजिया जुलूस निकलेगा रातभर खेल तमाशा व करतब होने के बाद शनिवार को ताजिए पहलाम किए जाएंगे।

एसपी व डीएम ने लिया सुरक्षा जायजा

शहर के 32 स्थानों पर लाइसेंस धारियों द्वारा ताजिया रखा गया है। जुलूस शुक्रवार की शाम में निकलेगा। जुलूस के दौरान प्रशासन द्वारा आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाया गया है। सुरक्षा में कोई चूक ना हो, इसलिए चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात किए गए हैं। डीएम पंकज दीक्षित व एसपी सत्यवीर सिंह ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मोहर्रम कमेटी के लोगों से बात की। डीएम व एसपी ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल के साथ-साथ सीसीटीवी से निगरानी, सादे लिबास में पुलिस कर्मियों की तैनाती व अन्य उपाय किए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें