ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासाराममुहर्रम को लेकर 442 दंडाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति

मुहर्रम को लेकर 442 दंडाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति

दंडाधिकारियों को 19 सितम्बर तक योगदान करने का निर्देश ि ि ि ि ि ि ि ि ि ि

मुहर्रम को लेकर 442 दंडाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति
हिन्दुस्तान टीम,सासारामWed, 19 Sep 2018 05:14 PM
ऐप पर पढ़ें

दंडाधिकारियों को 19 सितम्बर तक योगदान करने का निर्देश

चप्पे-चप्पे पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी किए गए तैनात

सासाराम। हिन्दुस्तान संवाददाता

मुहर्रम को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया है। इसे लेकर जिले में 442 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। दंडाधिकारियों के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को भी तैनात किया गया है। 19 सितम्बर तक दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त स्थल पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है। 23 सितम्बर तक प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर ड्यूटी के प्रति मुस्तैद रहेंगे। प्रतिनियुक्ति के बाद भी योगदान नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था के साथ-साथ दंडाधिकारियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। ड‌्यूटी से गायब पाये जाने वाले दंडाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डीएम के विशेष कार्य पदाधिकारी संजीव जमुआर ने बताया कि दंडाधिकारियों के साथ-साथ गश्ती दल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। सासाराम शहर में नौ गश्ती दल तैनात रहेगी। तीन शिफ्ट में ड्यूटी करेगी। तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों को भी अपने-अपने कार्य क्षेत्र में गश्ती दलों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है। इसके के अलावा विधि व्यवस्था की जिम्मेवारी तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की रहेगी। उन्होंने बताया कि मुहर्रम को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित अपर समाहर्ता कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। उसका नंबर 06184-222229 है। कंट्रोल रूम के वरीय प्रभार में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अवरिंद कुमार भारती व एक पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें