ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासारामनेहरू युवा केन्द्र ने आयोजित किया श्रमदान शिविर

नेहरू युवा केन्द्र ने आयोजित किया श्रमदान शिविर

गोपालगंज। हिन्दुस्तान संवाददाता गोपालगंज। हिन्दुस्तान संवाददाता सदर प्रखंड के तिरबिरवां गांव में सोमवार को नेहरू युवा केन्द्र गोपालगंज के तत्वावधान में नेशनल वाटर मिशन के तहत श्रमदान शिविर का आयोजन...

नेहरू युवा केन्द्र ने आयोजित किया श्रमदान शिविर
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजMon, 14 Mar 2022 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

गोपालगंज। हिन्दुस्तान संवाददाता

सदर प्रखंड के तिरबिरवां गांव में सोमवार को नेहरू युवा केन्द्र गोपालगंज के तत्वावधान में नेशनल वाटर मिशन के तहत श्रमदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें तिरबिरवां युवा क्लब के सदस्य शामिल हुए युवाओं ने पुराने सार्वजिक कुआं की सफाई व मरम्मत की। कार्यक्रम का निर्देशन जिला युवा अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि श्रमदान का उद्देश्य परंपरागत जल स्त्रोतों की मरम्मत और रखरखाव करना है। जिससे वर्षा जल का संचयन किया जा सके। वहीं, अभियान का उद्देश्य विश्व में बढ़ते जल के देखते हुए लोगो को वर्षा जल संचयन के लिए प्रेरित करना है और वर्षा जल को दैनिक गतिविधियों में उपयोग करने के लिए जागरूक करना है। मौके पर समाजसेवी राघव यादव, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक इरशाद अहमद और क्लब के सदस्य नीतीश कुमार, अरविंद कुमार , दिलीप कुमार व विकास यादव आदि मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें