ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासाराम देवदत्त के निधन पर केंद्रीय मंत्री ने जताया शोक

देवदत्त के निधन पर केंद्रीय मंत्री ने जताया शोक

बक्सर। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवदत्त पाठक के निधन पर गहरी...

 देवदत्त के निधन पर केंद्रीय मंत्री ने जताया शोक
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरMon, 14 Mar 2022 12:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बक्सर। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवदत्त पाठक के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। रविवार को एक दिवसीय दौरे पर बक्सर आए केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे ने चिलहरी पहुंच देवदत्त पाठक के परिजनों से मिल अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देवदत्त पाठक मेहनती कार्यकर्ता थे। वे उत्तर प्रदेश के हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में भी उन्होंने काफी मेहनत की थी। वाराणसी में लगातार जनसंपर्क में जुटे रहे। उनका आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें