ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासारामशहर के कई शराब ठिकानों पर छापामारी

शहर के कई शराब ठिकानों पर छापामारी

सासाराम। शहर में विदेशी शराब की खेप पहुंचने की सूचना पर नगर थाना व मॉडल थाना की पुलिस ने शनिवार की शाम शहर के कई ठिकानों पर छापामारी की। बौलिया, सागर, गोला बाजार, कादिरगंज आदि जगहों पर हुई छापामारी...

शहर के कई शराब ठिकानों पर छापामारी
हिन्दुस्तान टीम,सासारामSat, 26 May 2018 08:14 PM
ऐप पर पढ़ें

सासाराम। शहर में विदेशी शराब की खेप पहुंचने की सूचना पर नगर थाना व मॉडल थाना की पुलिस ने शनिवार की शाम शहर के कई ठिकानों पर छापामारी की। बौलिया, सागर, गोला बाजार, कादिरगंज आदि जगहों पर हुई छापामारी में कुछ जगहों से शराब की तीन पेटी बरामद हुई है। लेकिन बड़ी खेप व तस्कर हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस ने इस दौरान तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ के आधार पर बड़ी खेप की बरामदगी व तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। इस कारण पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। पुलिस को बड़ी उपलब्धि हाथ लगने की उम्मीद है। छापामारी गुप्त तरीके से हो रही है। लेकिन शहर में कई लोगों को हिरासत में लिए जाने की चर्चा है। (न.सं.)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें