ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासारामभाजपा जिलाध्यक्ष ने एक अन्य मामले में किया आत्मसमर्पण

भाजपा जिलाध्यक्ष ने एक अन्य मामले में किया आत्मसमर्पण

सासाराम। आचार संहिता व संपत्ति विरुपण अधिनियम के उल्लंघन के एक अन्य मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष राधामोहन पांडेय ने शनिवार को एसीजेएम सत्येन्द्र सिंह की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने भाजपा...

भाजपा जिलाध्यक्ष ने एक अन्य मामले में किया आत्मसमर्पण
हिन्दुस्तान टीम,सासारामSat, 26 May 2018 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

सासाराम। आचार संहिता व संपत्ति विरुपण अधिनियम के उल्लंघन के एक अन्य मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष राधामोहन पांडेय ने शनिवार को एसीजेएम सत्येन्द्र सिंह की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने भाजपा जिलाध्यक्ष को प्रत्येक तिथि पर न्यायालय में सदेह उपस्थित रहने की शर्त पर पांच-पांच हजार के दो मुचलका भरने पर मुक्त करने का आदेश दिया। मामले की प्राथमिकी सदर प्रखंड के अंचलाधिकारी रहे विनोद कुमार ने सासाराम नगर थाने में दर्ज करायी थी। प्राथमिकी में अंचलाधिकारी ने कहा है कि विधानसभा चुनाव 2015 के दौरान जांच के क्रम में चंदन शहीद पहाड़ी के निकट निजी दीवार पर भाजपा का चुनाव चिन्ह पेंट किया हुआ पाया गया। इसके पूर्व लेरुआं गांव के पास दीवार लेखन के मामले में पिछले दिनों भाजपा जिलाध्यक्ष ने एसीजेएम आनंद विश्वास धर दूबे की अदालत में सरेंडर किया था।वि.सं.

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें