दो अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत
करगहर। एक संवाददाता ि ि ि ि ि ि ि ि ि ि ि ि ि ि ि ि ि ि ि ि ि ि ि ि
हिन्दुस्तान टीम,सासारामSat, 26 May 2018 08:12 PM
ऐप पर पढ़ें
करगहर। एक संवाददाता
थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में शनिवार को दो लोगों की मौत हो गई है। पहली घटना अवैध गिट्टी ले जाने के क्रम में ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से मजदूर आदित्य चौधरी की मौत हो गई। जबकि दूसरी घटना करगहर पेट्रोल पंप के समीप छड़ लदे एक ट्रैक्टर के गड्ढे में गिर जाने से उसके चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज चुकी है।