ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासारामबस की छत से गिर बक्सर के मजदूर की मौत

बस की छत से गिर बक्सर के मजदूर की मौत

-शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा गांव के समीप बुधवार की सुबह हादसाज जसजज जजसज ज जजसज ज जसज ज जसज ज...

बस की छत से गिर बक्सर के मजदूर की मौत
हिन्दुस्तान टीम,आराWed, 15 Dec 2021 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

-शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा गांव के समीप बुधवार की सुबह हादसा

-मजदूरी करने कोईलवर जाने के दौरान हुआ हादसा, घर में कोहराम

आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता

आरा-बक्सर हाईवे पर भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा गांव के पास बुधवार की सुबह बस की छत से गिर कर बक्सर के एक मजदूर की मौत हो गई। मृत मजदूर ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के जवही दियार (मुखिया के डेरा) गांव निवासी स्व. शिवमुनी यादव का 37 वर्षीय पुत्र ललन यादव था। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके परिजनों ने बताया कि वह बुधवार की सुबह बस से मजदूरी करने ब्रह्मपुर से कोईलवर जा रहा था। वह बस की छत पर बैठा था। उसी बीच इटवा गांव के समीप वह असंतुलित होकर बस की छत से नीचे गिर पड़ा। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मजदूर अपने दो भाई और दो बहनों में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में पत्नी उमरावती देवी, पुत्र सोनू कुमार यादव, मंतोष कुमार यादव, रोहित कुमार यादव, पुत्री शोभा कुमारी और उषा कुमारी है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। पत्नी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें