राजद विधायक और शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के घर रेड, महिला डॉक्टर की जमीन कब्जा करने का आरोप

Nishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, सीवान
share

शहर के महादेवा थाने में रघुनाथपुर के राजद विधायक और मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब पर एक एफआईआर दर्ज की गई है। इनके अलावा तीन के खिलाफ नामजद व 30-35 अज्ञात को भी आरोपित किया गया है।

राजद विधायक और शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के घर रेड, महिला डॉक्टर की जमीन कब्जा करने का आरोप

बिहार में सीवान जिले के रघुनाथपुर के राजद विधायक ओसामा शहाब के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर और नई किला स्थित घरों पर एक साथ सीवान पुलिस ने सोमवार की सुबह में छापेमारी की। छापेमारी का नेतृत्व सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार व एसपी पूरन कुमार झा ने किया। यह छापेमारी गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कमनपुरा व वर्तमान में यूपी के गोरखपुर जिले के खोराबार उर्फ सुआ बाजार यमन सहारा स्टेट में रहनेवाले डॉ. विनय कुमार सिंह की पत्नी डॉ. सुधा सिंहकी ओर से सीवान शहर के महादेवा थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मामले में की गई है। डीआईजी ने बताया कि चिकित्सक की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद न्यायालय से वारंट निर्गत होने के बाद यह छापेमारी की गई है। छापेमारी को लेकर उनके घर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है।

छापेमारी के दौरान दोनों जगहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जिले के कई थानों की पुलिस छापेमारी के दौरान लगाई गई थी। छापेमारी में सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, मैरवा एसडीपीओ गौरी कुमारी, नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार सिंह, महादेवा , सराय थानों समेत आासपास के सभी थानेदार व पुलिस बड़ी संख्या में शामिल थी। छापेमारी प्रतापपुर व नई किला में अचानक किए जाने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया कि ये क्या होनेवाला है। लेकिन कुछ ही देर में लोगों ने समझ लिया कि छापेमारी करने के लिए पुलिस आई है।

Siwan Raid

क्या था मामला

शहर के महादेवा थाने में रघुनाथपुर के राजद विधायक ओसामा शहाब पर एक एफआईआर दर्ज की गई है। इनके अलावा तीन के खिलाफ नामजद व 30-35 अज्ञात को भी आरोपित किया गया है। पुलिस को दिए आवेदन मे आरोप लगाया गया है कि झुनापुर स्थित भूमि पर निर्माण के दौरान इसे अपना बताकर काम रोकने, अपने लोगों को भेजकर निर्माण कार्य में लगे आदमियों के साथ मारपीट कराने व भूमि को छोड़कर गोरखपुर चले जाने की धमकी दी गयी है। यह आवेदन गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कमनपुरा व वर्तमान में यूपी के गोरखपुर जिले के खोराबार उर्फ सुआ बाजार यमन सहारा स्टेट में रहनेवाले डॉ. विनय कुमार सिंह की पत्नी डॉ. सुधा सिंह ने दिया है पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

डॉ. सुधा सिंह ने आवेदन में बताया है कि झुनापुर में में उनकी बैनामा जमीन है। इसपर निर्माण किया जा रहा है। इधर, ओसामा शहाब इस भूमि को अपना बताते हुए इसपर मुकदमा चलने की बात बता रहे हैं। निर्माण कराए जाने के दौरान उनके पति के मोबाइल फोन पर रघुनाथपुर विधायक ओसामा शहाब का कॉल आया कि आप अपना निर्माण बंद कर दें। इस पर पति की ओर से पूछा गया कि यह आदेश प्रशासनिक है या न्यायिक। इसके कुछ ही देर बाद आसोमा शहाब से जुड़े घातक हथियार से लैश काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और काम कर रहे आदमियों पर हमला बोल दिया। फरहान व साबिर द्वारा आदमियों का मोबाइल फोन छीन लिया गया और सीसीटीवी को तोड़कर अपने गाड़ी में रख लिया गया। पुलिस के वरीय पदाधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस इसी मामले में न्यायालय से वारंट लेकर छापेमारी की थी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।