Hindi NewsBihar NewsSanwar Alam raped girl 30 times in eleven month victim registered case in bihar
11 महीने में 30 बार रेप, बिहार में बीए की छात्रा का सनवर आलम पर आरोप; थाने में केस

11 महीने में 30 बार रेप, बिहार में बीए की छात्रा का सनवर आलम पर आरोप; थाने में केस

संक्षेप:

छात्रा का आरोप है कि इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उसने अपने दोस्तो और मेरे जानने वाले भाइयों को गंदी-गंदी बातें बताईं। मेरी मां मुझे पढ़ा-लिखाकर अफसर बनाना चाहती थी, लेकिन सनवर ने मुझे बर्बाद कर दिया। मेरी मां केस के सिलसिले में जब भी घर से बाहर जाती वह धमक जाता था।

Feb 11, 2026 02:06 pm ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, नौतन, पश्चिम चंपारण
share Share
Follow Us on

बिहार में बीए में पढ़ने वाली एक छात्रा ने एक युवक पर संगीन आरोप लगाए हैं। छात्रा का आरोप है कि उसके साथ 30 बार रेप किया गया है। अब छात्रा ने इस मामले में 7 लोगों पर केस दर्ज करवाया है। पूरा मामला पश्चिम चंपारण जिले के नौतन का है। आरोप है कि नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव की बीए की छात्रा को डरा-धमकाकर 11 माह में 30 बार दुष्कर्म किया। छात्रा ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। यह भी कहा जा रहा है कि इस घटना को लेकर हुई पंचायती में आरोपी ने शादी करने का झांसा दिया, लेकिन बाद में मुकर गया। सोमवार को छात्रा ने मामले में मंगलपुर कला के वार्ड-2 के सनवर आलम समेत उसके परिवार के सात लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है।

स्थानीय थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि मामले में सनवर आलम के अलावा उसके परिवार के इस्माइल मियां, बबिया खातून, समीर आलम, सोनी खातून, खुशी कुमारी, नसीब आलम को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दिये आवेदन में छात्रा ने कहा है कि सनवर मेरे कॉलेज में पढ़ता है। उसने मुझसे जान-पहचान बढ़ाई और मेरे घर आने-जाने लगा। उसके घर आने पर मेरी मां मना करती थी, लेकिन फिर भी वह आने-जाने लगा। इसी बीच उसने बीते 10 अगस्त 2024 को मेरे घर आया और डरा-धमका कर दुष्कर्म किया।

छात्रा ने आगे यह भी बताया है कि लोक-लाज के मारे में मैं चुप रह गई। लेकिन इसके बाद दुष्कर्म का सिलसिला उसने शुरू कर दिया। 10 अगस्त 2024 से 26 मई 2025 तक उसने 30 बार मेरे साथ दुष्कर्म किया। मैंने इसकी जानकारी मां को दी। तब पंचायती में उसने शादी करने की बात स्वीकार कर ली। लेकिन बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया।

इससे भी उसका मन नहीं भरा तो अपने दोस्तो और मेरे जानने वाले भाइयों को गंदी-गंदी बातें बताईं। मेरी मां मुझे पढ़ा-लिखाकर अफसर बनाना चाहती थी, लेकिन सनवर ने मुझे बर्बाद कर दिया। मेरी मां केस के सिलसिले में जब भी घर से बाहर जाती वह धमक जाता था। बहरहाल अब इस मामले में थाने में नामजद केस होने के बाद पुलिस आगे की तफ्तीश और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
;;;