Hindi NewsBihar NewsSanjay Jaiswal files Rs 125 crore defamation case against Prashant Kishor for calling him a petrol Chor
अब संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर पर 125 करोड़ की मानहानि का केस ठोंका; 'पेट्रोल चोर' कहा था

अब संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर पर 125 करोड़ की मानहानि का केस ठोंका; 'पेट्रोल चोर' कहा था

संक्षेप:

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के आरोपों से भड़के बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने 125 करोड़ के मानहानि का केस ठोंका है। पीके ने जायसवाल पर पेट्रोल चोरी का आरोप लगाया था। इसके पहले जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और नीतीश सरकार में मंत्री अशोर चौधरी ने भी पीके को 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस भेजा था। 

Sat, 4 Oct 2025 08:38 PMsandeep हिन्दुस्तान, विधि संवाददाता, बेतिया
share Share
Follow Us on

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और पश्चिम चंपारण के भाजपा सांसद संजय जयसवाल के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सांसद जायसवाल ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर झूठे आरोप लगाने के मामले में उनके खिलाफ 125 करोड़ रुपए. के मानहानि का मुकदमा दीवानी वाद न्यायालय में दायर कराया है। यह वाद पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अमरेन्द्र नाथ वर्मा तथा बेतिया व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता राजेश रंजन, विवेक बिहारी व राजन चतुर्वेदी, चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा ने शनिवार को दायर कराया है। दायर मुकदमे की सुनवाई बुधवार को होने की संभावना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अमरेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बेतिया सांसद संजय जयसवाल पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें टूटपुंजिया नेता और पेट्रोल पंप के व्यवसायिक लाभ के लिए छावनी फ्लाई ओवर का अलाइनमेंट बदलने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें:डीजल घोटाला! पीके पर 132 करोड़ रुपये के मानहानि का केस करूंगा, बोले जायसवाल
ये भी पढ़ें:2 घंटे सलाह देने के 11 करोड़ लेते हैं प्रशांत किशोर, 51 करोड़ तो GST-आयकर लग गया
ये भी पढ़ें:अशोक चौधरी ने ठेकों में 5% कमीशन लिया, 500 करोड़ की संपत्ति बनाई- प्रशांत किशोर

गलत बयानबाजी से नाराज सांसद ने प्रशांत किशोर पर लीगल नोटिस भेजा। जिसमें जवाब देते हुए उक्त पेट्रोल पंप को उनके भाई का होना स्वीकार किया था। लेकिन फिर उसी पेट्रोल पंप के बेतिया नगर निगम को पेट्रोल आपूर्ति में कथित घोटाले का आरोप सांसद पर लगाते हुए उन्हें पेट्रोल चोर तक कहा। इतना ही नहीं इस आशय का पोस्टर लगाकर उन्हें बार-बार अपमानित करने का कार्य किया। जिसके बाद लीगल नोटिस के अनुसार सांसद संजय जायसवाल ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

ये भी पढ़ें:4 दिन में ठंडे हो जाएंगे, दम है तो जेल भेजकर दिखाए; PK का संजय जायसवाल को चैलेंज
ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर शराब वालों से पैसा ले रहे, लालू लाए हैं वोट काटने: संजय जायसवाल

आपको बता दें इससे पहले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर पर 100 करोड़ का मानहानि का केस दर्ज कराया था। पीके ने ने अशोक चौधरी पर 200 करोड़ घोटाला ओर जमीन की हेराफेरी का आरोप लगाया था।