Hindi NewsBihar NewsSangam Kumar Sahu will take oath as 47th chief justice of patna high court governor arif mohammad khan
कभी ओडिशा HC के जज रहे, अब पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनेंगे; कौन हैं संगम कुमार साहू

कभी ओडिशा HC के जज रहे, अब पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनेंगे; कौन हैं संगम कुमार साहू

संक्षेप:

5 जून, 1964 को जन्में संगम कुमार साहू ने कटक के नुअबाजार हाई स्कूल से मैट्रिक परीक्षा पास कर स्टीवर्ट साइंस कॉलेज से विज्ञान में इंटर और स्नातक की डिग्री ली। इसके बाद उत्कल विश्वविद्यालय से अंग्रेजी एंव उड़िया में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की।

Jan 07, 2026 08:41 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

पटना हाईकोर्ट के 47वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू को बुधवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। सुबह दस बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले दिनों ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू को पटना हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश बनाये जाने की अनुशंसा केंद्र सरकार से की थी। सुप्रीम कोर्ट की अनुशंसा के आलोक में केंद्रीय कानून मंत्रालय ने मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

5 जून, 1964 को जन्में संगम कुमार साहू ने कटक के नुअबाजार हाई स्कूल से मैट्रिक परीक्षा पास कर स्टीवर्ट साइंस कॉलेज से विज्ञान में इंटर और स्नातक की डिग्री ली। इसके बाद उत्कल विश्वविद्यालय से अंग्रेजी एंव उड़िया में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की। उसके बाद कटक के लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री लेकर उड़ीसा स्टेट बार काउंसिल में वकालत करने के लिए 26 नवंबर 1989 को बतौर वकील पंजीकरण कराया। वह 2 जुलाई 2014 को ओडिशा हाई कोर्ट के जज नियुक्त हुए।

सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन

पटना हाई कोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू के सम्मान में बुधवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे हाईकोर्ट के शताब्दी ‌हॉल में पूर्णपीठ स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह में हाईकोर्ट के सभी जजों के अलावा बड़ी संख्या में अधिवक्ता, बीसीआई के चेयरमैन और राज्यसभा सदस्य मनन कुमार मिश्रा, नये मुख्य न्यायाधीश के परिजन, राज्य सरकार के वरीय अधिकारी और हाई कोर्ट के कर्मी उपस्थित रहेंगे।

स्वागत समारोह में राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता पीके शाही, केंद्र सरकार की ओर से डॉ केएन सिंह, बिहार स्टेट बार काउंसिल की ओर से अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार सिंह, लायर्स एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष उमा शकंर, बैरिस्टर एसोसिएशन की ओर से वरीय अधिवक्ता संजय सिंह मुख्य न्यायाधीश और हाई कोर्ट के बारे में अपना विचार प्रकट करेंगे।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।