Hindi NewsBihar Newssand mafia run over with tractor on mining department team in patna dulhin bazar one jawan dead

पटना में बालू माफियाओं का कहर, खनन टीम पर चढ़ा दी ट्रैक्टर, 1 जवान की मौत और एक जख्मी
संक्षेप: बालू माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर ट्रैक्टर चढ़ा दी। इसमें सैप जवान दुखहरन पासवान की मौत हो गई। मंगलवार सुबह हुई इस घटना में एक अन्य जवान लक्ष्मण सिंह जख्मी हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है।
Tue, 18 Nov 2025 09:16 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
पटना में बालू माफियाओं ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया है। दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र में बालू माफियों ने खनन टीम पर हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह टीम अवैध बालू लेकर जा रही गाड़ियों को रोकने के लिए गई थी। इसी दौरान बालू माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर ट्रैक्टर चढ़ा दी। इसमें सैप जवान दुखहरन पासवान की मौत हो गई। मंगलवार सुबह हुई इस घटना में एक अन्य जवान लक्ष्मण सिंह जख्मी हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है।


लेखक के बारे में
Nishant Nandanएक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




