क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश की डीएसपी नौकरी पर सम्राट सरकार ने रखी शर्त, 5 साल का बॉन्ड भरवाएगी

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

सम्राट चौधरी सरकार ने क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार को स्पोर्ट्स कोटा में बिहार पुलिस में डीएसपी पद पर नौकरी दी है। दोनों गेंदबाजों को सरकारी नौकरी देते हुए एक शर्त भी रखी गई है। इसके लिए उनसे 5 साल का बॉन्ड भरवाया जाएगा।

Samrat Govt Akash Deep Mukesh Kumar DSP job condition
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 24 जुलाई को क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार को डीएसपी पद का नियुक्ति पत्र सौंपा

क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार की बिहार पुलिस में डीएसपी पद पर नियुक्ति की अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी गई। दोनों क्रिकेटर को खेल कोटा के तहत पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की नौकरी दी गई है। राज्य सरकार ने इस नियुक्ति में शर्त भी रखी है। इसके तहत दोनों खिलाड़ियों से सम्राट सरकार 5 साल का बॉन्ड भरवाएगी। बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने पर उनकी नौकरी पर संकट आ सकता है।

सासाराम के रहने वाले आकाश दीप और गोपालगंज निवासी मुकेश कुमार को पिछले दिनों मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में एक समारोह के दौरान नियुक्ति पत्र सौंपा था। उस कार्यक्रम में अलग-अलग खेलों के कुल 19 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को जॉइनिंग लेटर दिया गया। राज्य सरकार 'मेडल लाओ नौकरी पाओ' योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के तौर पर अलग-अलग पदों पर नौकरी देती है।

आकाश दीप और मुकेश कुमार को कितनी सैलरी मिलेगी?

क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार को बिहार पुलिस में डीएसपी पद की नौकरी दी गई है। उन्हें वेतनमान 9300-34800 रुपये, ग्रेड पे 5400 रुपये (पे लेवल- 9) के अनुसार सैलरी मिलेगी। इस लेवल पर शुरुआती मासिक बेसिक वेतन 53100 रुपये है। इसके अलावा, महंगाई भत्ता (डीए), मकान किराया, यात्रा समेत अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं। जरूरत पड़ने पर सरकारी आवास, सरकारी गाड़ी, ड्राइवर, स्टाफ, मेडिकल सुविधाएं जैसे सरकारी लाभ भी मिलते हैं। दोनों ही क्रिकेटर को सेवा काल में नई पेंशन योजना का लाभ भी मिलेगा।

आकाश दीप और मुकेश कुमार की नौकरी पर सरकार ने क्या शर्त रखी

बिहार के गृह विभाग द्वारा शनिवार को जारी अधिसूचना में कहा गया कि आकाश दीप और मुकेश कुमार को डीएसपी की नौकरी इस शर्त पर दी गई है कि वह अगले 5 सालों तक सक्रिय खिलाड़ी के रूप में प्रतिस्पर्धाओं (क्रिकेट टूर्नामेंट) में हिस्सा लेते रहेंगे। इसके लिए उनसे एक बॉन्ड भी भरवाया जाएगा। बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने पर खिलाड़ियों की नौकरी का कंफर्मेशन नहीं होगा।

आकाश दीप और मुकेश कुमार का क्रिकेट करियर

दोनों ही गेंदबाज वर्तमान में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। आकाश दीप पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। उन्होंने भारत के लिए अब तक कुल 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 28 विकेट हासिल किए हैं। आईपीएल में भी वह 14 मैच में 10 विकेट झटक चुके है।

मुकेश कुमार की बात करें तो वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे एवं टी-20 में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वनडे में 6 मैच में 5 विकेट, टेस्ट में 3 मैचों में 7 विकेट और टी-20 में 17 मैचों में 20 विकेट झटक चुके हैं। आईपीएल में वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं और 42 मैच खेलकर 42 विकेट लेने में कामयाब हुए।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsआकाश दीप और मुकेश की DSP नौकरी पर सरकार ने रखी शर्त, 5 साल का बॉन्ड भरवाएगी