बिहार के 60 लाख गरीब परिवारों को पक्का घर दें, सम्राट चौधरी का पीएम नरेंद्र मोदी से आग्रह

हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि राज्य के गरीब परिवारों को पीएम आवास योजना का लाभ मिले। इसके लिए 60 लाख परिवार चुने गए हैं। सीएम के आग्रह के बाद  इन गरीब परिवार के लोगों में पक्का मकान मिलने की उम्मीद जगी है। 

pm narendra modi samrat choudhary

बिहार में लाखों गरीब परिवारों को बड़ा तोहफा मिल सकता है। अपने लिए पक्के घर का सपना संजोए इन गरीबों को जल्द ही पक्का घर मिलने की उम्मीद बढ़ी है। दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री से इन गरीबों को पीएम आवास योजना के तहत मकान देने का आग्रह पीएम नरेंद्र मोदी से की है। इस बात की जानकारी खुद सीएम सम्राट चौधरी ने दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना तहत हमलोगों ने बिहार में एक करोड़ 4 लाख नए लोगों को चिह्नित किया, जिनमें 60 लाख लोग योग्य पाए गए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि 60 लाख गरीब परिवारों को जल्द पक्का घर मिल जाए, केंद्र इसकी मंजूरी दे।

मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण सह ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को लोक सेवक आवास में राज्य के कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार के विकास के लिए बैकलॉग राशि जारी की है। मनरेगा की सभी लंबित राशि चार करोड़ से अधिक का भुगतान केंद्र सरकार 30 जून से पहले कर देगी।

बक्सर-लखीसराय में टमाटर और प्याज का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस : मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में आदर्श केंद्र की स्थापना करने की जरूरत है। इसमें बक्सर और लखीसराय में टमाटर तथा प्याज के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना का आग्रह हमने किया है। कृषि क्षेत्र में नवाचार और उत्पादकता बढ़ाने के लिए राज्य में विशेष रूप से प्याज, टमाटर, आम आदि कृषि उत्पाद के लिए 'आदर्श केंद्रों' की स्थापना होगी।

बागवानी क्षेत्र तथा गेहूं एवं धान के उत्पादन को आगे बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। बिहार के किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए राज्य के फलों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ा जाएगा।

बिहार में बागवानी की अपार संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में बागवानी की अपार संभावनाएं हैं। वैश्विक स्तर पर मखाना की बढ़ती मांग को देखते हुए मखाना बोर्ड के निर्माण की प्रक्रिया जल्द पूरी हो, इसमें आपके सहयोग की आवश्कता है। केंद्र और राज्य का यह डबल-इंजन सहयोग बिहार को चौतरफा विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कहा कि हमसब चाहते है आप हमेशा बिहार आते रहें, आपके अनुभव का लाभ तथा आपका सहयोग हमारे राज्यवासियों को मिलता रहे। मौके पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिहार के 60 लाख गरीब परिवारों को पक्का मकान दें , सीएम ने पीएम मोदी से कहा