बिहार में साइबर क्राइम बड़ी चुनौती, सम्राट चौधरी बोले- नई इकाई नकेल कसेगी

लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
Follow us on Google News
share

गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए नई यूनिट का गठन किया गया है। उन्होेंने कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर लागू करने की जिम्मेदारी पुलिस के कंधे पर है। 

बिहार में साइबर क्राइम बड़ी चुनौती, सम्राट चौधरी बोले- नई इकाई नकेल कसेगी

डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के सामने साइबर अपराध एक बड़ी चुनौती है। इससे मुकाबले को लेकर सरकार ने नई साइबर सुरक्षा इकाई का गठन किया है। उम्मीद है कि नवगठित साइबर इकाई बेहतर रिजल्ट देगी और इस पर नकेल कसने का काम करेगी। राजधानी पटना में रविवार को बी-सैप पांच परिसर स्थिति मिथिलेश स्टेडियम में 22 से 27 फरवरी तक चलने वाले बिहार पुलिस सप्ताह का शुभारंभ करते हुए उन्होंने यह बात कही।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में कानून का राज स्थापित करने की जिम्मेवारी पुलिसकर्मियों के कंधे पर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमारी सरकार बेहतर पुलिसिंग सुविधाएं मुहैया करवा रही है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस दीदी के जरिए हम लोग महिलाओं की बेहतर सुरक्षा की पुलिसिंग देने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन के बचे काम को भी जल्द पूरा किया जाएगा। हर पुलिस लाइन में हाई स्कूल और जीविका दीदी की रसोई बनाने की योजना है।

इस मौके पर डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि पुलिसिंग में हर मोड़ पर जनसहयोग की जरूरत पड़ती है। बिहार पुलिस जनसहयोग के बगैर कुछ नहीं कर सकती। लोगों के बीच विश्वास बढ़ाना हमारा उद्देश्य है। कार्यक्रम में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी, डीजी (विशेष शाखा) कुंदन कृष्णन, एडीजी (विधि व्यवस्था) पंकज दराद समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

सीमावर्ती जिलों में एसएसबी के साथ चलेगा साझा कार्यक्रम : एडीजी

एडीजी (बजट, अपील एवं कल्याण) कमल किशोर सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान मुख्यालय समेत सभी जिलों में पुलिस-पब्लिक संवाद, जन जागरूकता कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी। उन्होंने बताया कि इस बार दो नए कार्यक्रम चलाये जायेंगे। अंतरराष्ट्रीय नेपाल सीमा से सटे जिलों मे एसएसबी के साथ मिल कर संयुक्त ' वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम ' चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य सीमा से सटे क्षेत्र की आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना है।

उन्होंने कहा कि इसको लेकर बिहार पुलिस स्थानीय लोगों के साथ मिलकर काम करेगी। साथ ही इस बार स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस सप्ताह के दौरान सभी थाना, ओपी तथा पुलिस प्रतिष्ठानों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। हर जिले में पुलिस अधीक्षक के स्तर से तीन सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ थाना एवं ओपी को पुरस्कृत किया जायेगा। जिला स्तर पर रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पुलिस सप्ताह के दौरान ज्वलंत सामाजिक मुद्दों पर नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता, मैत्री क्रिकेट या फुटबॉल मैच, श्वान दस्ता प्रदर्शन, अश्वारोही दल की प्रस्तुति तथा पुलिस बैंड शो आदि भी आयोजित होंगे।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।