सम्राट चौधरी के घर एनडीए की बैठक, संजय झा बोले- सिर्फ पटना नहीं, हर ब्लॉक में तालमेल चाहिए

हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर शुक्रवार को आयोजित एनडीए की बैठक से ठीक पहले जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि इस मीटिंग का उद्देश्य सिर्फ पटना नहीं, बल्कि हर जिला और ब्लॉक में संगठन एवं सरकार के बीच समन्वय स्थापित करना है।

Samrat_Choudhary_Sanjay_Jha_NDA meeting

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पटना के एक अणे मार्ग स्थित आवास पर एनडीए की अहम बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में शामिल होने से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि सभी घटक दलों के बीच सिर्फ पटना ही नहीं बल्कि हर जिला और ब्लॉक तक तालमेल होना चाहिए। इसी उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में बिहार एनडीए के सभी पांचों घटक दल भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम एवं रालोमो के जिलाध्यक्ष, वरीय नेता शामिल हुए हैं।

संजय झा ने गुरुवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इस बैठक का उद्देश्य केवल रणनीति बनाना नहीं है। बल्कि जिला और ब्लॉक स्तर तक बेहतर समन्वय स्थापित कर बिहार के विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि अब समन्वय सिर्फ पटना तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हर जिले और ब्लॉक स्तर तक संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल होना जरूरी है।

चुनाव के बाद आए फीडबैक पर भी विचार

जेडीयू नेता ने कहा कि पिछले साल हुए बिहार चुनाव के बाद मिले फीडबैक की समीक्षा भी इस बैठक में होगी। जिलाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों की जमीनी स्थिति, चल रही विकास योजनाओं, जनता की अपेक्षाओं और स्थानीय जरूरतों की जानकारी देंगे। इन सुझावों के आधार पर आगे की योजनाओं को और प्रभावी बनाया जाएगा। झा ने कहा कि जमीनी फीडबैक के आधार पर बनाई गई योजनाएं अधिक सफल होती हैं और उनका लाभ सीधे लोगों तक पहुंचता है।

सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद पहली बैठक

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने और सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद एनडीए की यह पहली बड़ी बैठक है। इसमें पार्टी के सभी सीनियर नेताओं के साथ-साथ पांचों दलों के जिलाध्यक्ष को भी बुलाया गया है। सीएम खुद सभी जिला स्तर के नेताओं के पदाधिकारियों से बात कर फीडबैक ले रहे हैं।

नीतीश कुमार भी सीएम आवास पहुंचे

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भी इस बैठक में शामिल हुए हैं। वह एक अणे मार्ग स्थित सीएम सम्राट चौधरी के आवास पहुंच गए हैं। लगभग दो दशक तक बिहार की सत्ता के मुखिया रहते हुए यह आवास नीतीश के पास था। सीएम पद छोड़ने के बाद उन्होंने यह सरकारी आवास खाली कर दूसरे बंगले में शिफ्ट हुए थे।

नित्यानंद राय बैठक में शामिल

बैठक में शामिल होने पटना पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए एनडीए की सरकार एवं संगठन मिलकर काम कर रहे हैं। इस बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, आगामी रणनीति और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

सीएम जानेंगे कहां कमी और दिक्कत आ रही- मंत्री संजय सिंह

बिहार सरकार में मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि पहली बार एनडीए के सभी जिलाध्यक्षों को बुलाया गया है। सभी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री भी मौजूद हैं। यह बिहार एनडीए के लिए अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जानना चाहते हैं कि क्या कमी और दिक्कत आ रही है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsसम्राट के घर NDA की बैठक, संजय झा बोले- सिर्फ पटना नहीं, ब्लॉक तक तालमेल चाहिए